- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Jyotiraditya Scindia Met In Support Of BJP Candidate Sumitra Kasdekar From Nepanagar Assembly Seat
इंदौर/बुरहानपुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राज्यसभा सांसद सिंधिया के लिए मंच पर स्पेशल सोफा लगवाया गया था।
- दर्यापुर में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर के समर्थन में किया जनसभा को संबोधित
- सिंधिया बोले – कमलनाथ और दिग्विजय ने जेब भरने और भ्रष्टाचार की लकीर खींची
बुरहानपुर के नेपानगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर के समर्थन में स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार दोपहर दर्यापुर के एक खेत में जनसभा को संबोधित किया। पूरी सभा में सिंधिया ने कमलनाथ सरकार को जनता विरोधी झूठी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार में मामूली ट्रांसफर के लिए वल्लभ भवन में बोली लगती थी। 10 लाख, 20 लाख, 30 लाख रुपए लिए जाते थे। इस दौरान मंच पर उनका महाराजा वाला अंदाज देखने को मिला। उनके लिए मंच पर अलग से सोफा लगाया गया था, जो सभा में चर्चा का विषय रहा।

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने सिंधिया के साथ सेल्फी ली।
उन्होंने कहा 14 साल में शिवराज सिंह जी ने पूरे मप्र में विकास और प्रगति की एक अलख जगाई थी। मेरे मन में भी एक अलख थी, कांग्रेस के झंडे के साथ मप्र के विकास, प्रगति, जनसेवा, संवेदनशीलता, गरीबों के उत्थान, किसानों के उन्नति की। एक आशा थी, विकासशील, प्रगतिशील सरकार बनाएंगे। 15 महीनों में विकास, प्रगति की लकीर छोड़, कमलनाथ जी और दिग्विजय जी ने जेब भरने और भ्रष्टाचार की लकीर खींच दी। मामूली ट्रांसफर के लिए वल्लभ भवन में बोली लगती थी। 10 लाख, 20 लाख, 30 लाख। कलेक्टर, एसडीएम, एसडीओपी, टीआई का ट्रांसफर ऐसे होता था, जहां एक एसपी का ट्रांसफर एक सप्ताह में चार बार। क्या जोड़ी है, वाह रहे वाह। ऐसी जोड़ी राजनीति में नहीं, फिल्मी जगत में होना चाहिए। एक है छोटे भाई, समर्थक बोेल दूसरे बड़े भाई। सिंधिया बोले – कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है।

सिंधिया से कांग्रेसियों को दुपट्टा पहनाकर भाजपा में शामिल किया।