MI vs KXIP IPL Live Score | Mumbai Indians vs Kings XI Punjab 2020 Match 36th Live Cricket Score And Latest Updates | मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया; दोनों टीम में कोई बदलाव नहीं

MI vs KXIP IPL Live Score | Mumbai Indians vs Kings XI Punjab 2020 Match 36th Live Cricket Score And Latest Updates | मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया; दोनों टीम में कोई बदलाव नहीं


दुबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टॉस के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा।

आईपीएल के 13वें सीजन का 36वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच दुबई में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया। मुंबई के रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…

दोनों टीम में विदेशी खिलाड़ी
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में क्विंटन डिकॉक, कीरोन पोलार्ड, नाथन कुल्टर-नाइल और ट्रेंट बोल्ट को शामिल किया। जबकि पंजाब टीम में क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस जॉर्डन को मौका मिला।

दोनों टीमें:
मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कुल्टर-नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
पंजाब: लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हूडा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।

पंजाब के लिए करो या मरो का मुकाबला
पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज मुंबई के पास लगातार छठवीं जीत दर्ज करने का मौका होगा। वहीं, पिछला मैच जीतकर आ रही किंग्स इलेवन पंजाब के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। पंजाब 8 में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 8वें नंबर पर है।

सीजन में दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने
दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछले मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 48 रन से शिकस्त दी थी। सीजन का 13वां मैच अबु धाबी में खेला गया था, जिसमें मुंबई ने पहले 191 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब 143 रन ही बना सकी थी।

पंजाब-मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी
पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को एक रन से हराया था। मुंबई ने अब तक पांच बार फाइनल खेला है। वहीं, पंजाब ने अब तक एक बार फाइनल (2014) खेला था। उसे केकेआर ने तीन विकेट से हराया था।

आईपीएल में मुंबई का सक्सेस रेट 58.71%, यह पंजाब से ज्यादा
लीग में मुंबई का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा है। मुंबई ने आईपीएल में 195 मैच खेले हैं। इनमें से 115 मैच जीते और 80 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 58.71% है। वहीं, लीग में पंजाब का सक्सेस रेट 45.38% है। पंजाब ने लीग में अब तक 184 मैच खेले, 84 जीते और 100 हारे हैं।



Source link