Thief stole 9 batteries and took hostage to watchman in Bari | बाड़ी में चौकीदार को बंधक बना 9 बैटरियां को चुराकर ले गए चोर

Thief stole 9 batteries and took hostage to watchman in Bari | बाड़ी में चौकीदार को बंधक बना 9 बैटरियां को चुराकर ले गए चोर


बाड़ी5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उपखंड के बसेड़ी रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में शुक्रवार की रात्रि को चोरी की वारदात हुई है, जिसमें चोरों ने चौकीदार को उसी के कमरे में बंधक बनाकर सिस्टम में काम आने वाली 9 बेटरी चोरी कर ली। बाड़ी बीएसएनल की जेटीओ नरेंद्र परमार ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि करीब 12 बजे मुख्य चैनल और गेट के तालों को तोड़कर तीन चोर कार्यालय में घुसे। जिन्होंने पॉवर रूम में जाकर बैटरियों को उठाना शुरू कर दिया। आवाज होने पर ऊपर सो रहे चौकीदार ने जब नीचे आकर देखा और आवाज दी तो उसे चोरों ने पकड़ लिया और उसी के कमरे में बंधक बना दिया।

इस दौरान आवाज होने पर चोर 600 और 400 एएच की 9 बैटरियों को चुराकर भाग गए। चौकीदार राजेश कुमार ने बताया कि यह बैटरियां पॉवर रूम में रखी हुई थी जो डीसी सिस्टम में काम आती हैं। देर रात को तीन चोर उन्हें दिखाई दिए, जिनके हाथों में हथियार थे। जब उन्होंने आकर आवाज की तो चोरों ने उन्हें कमरे में ले जाकर बंधक बना दिया। इसके बाद चोर बैटरियों को लेकर पीछे की तरफ से भागे और सड़क पर जाकर किसी वाहन में बैठकर चले गए।



Source link