With the permission of digging on the national highway, the machine was run in private lands, when the police arrived, they started apologizing. | नेशनल हाइवे किनारे खुदाई की अनुमति लेकर निजी जमीनों में चला दी मशीन, पुलिस पहुंची तो माफी मांगने लगे जिम्मेदार

With the permission of digging on the national highway, the machine was run in private lands, when the police arrived, they started apologizing. | नेशनल हाइवे किनारे खुदाई की अनुमति लेकर निजी जमीनों में चला दी मशीन, पुलिस पहुंची तो माफी मांगने लगे जिम्मेदार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Shujalpur
  • With The Permission Of Digging On The National Highway, The Machine Was Run In Private Lands, When The Police Arrived, They Started Apologizing.

शुजालपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • टेलिसोनिक नेटवर्क लिमिटेड का फर्जीवाड़ा जारी

महज 70 हजार जमा कराकर शुजालपुर शहर की मुख्य सड़कों को छलनी करने के बाद अब टेलिसोनिक नेटवर्क लिमिटेड कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लाइन डालने की अनुमति के नाम पर निजी खेतों में घुसकर खुदाई कर रही है। निजी भूमि स्वामी द्वारा पुलिस बुलाने के बाद खुदाई कर रहा अमला शुक्रवार को माफी मांगने लगा और नुकसान की भरपाई की दुहाई दी।

नगरीय क्षेत्र शुजालपुर में करीब 30 से अधिक स्थानों पर एयरटेल मोबाइल की भूमिगत लाइन डालने के लिए अत्याधुनिक मशीनों से खुदाई करने की अनुमति टेलिसोनिक नेटवर्क लिमिटेड ने नगरपालिका से ली थी और 70 हजार जमा कर फ्रीगंज इलाके की मुख्य पेयजल पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

भास्कर द्वारा आपत्ति लेने के बाद भी इस जगह जिम्मेदारों ने बीड के मजबूत पाइप क्षतिग्रस्त होने के बाद यहां प्लास्टिक का पीवीसी पाइप डालकर गड्ढे को बंद कर दिया। नगरपालिका के जिम्मेदार अफसर भी चुप रहे और यह कंपनी नेशनल हाइवे के किनारे शुक्रवार को काम करने पहुंची। फ्रीगंज से आगे आष्टा पहुंच मार्ग पर कंपनी ने अपनी मशीनों व संसाधनों को निजी खेतों में उतार दिया। किसानों की निजी भूमि में ही खुदाई करने लगे।

निजी कृषि फार्म के गोविंद अग्रवाल ने जब आपत्ति ली तो पहले इस कंपनी के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा ली गई अनुमति का पत्र दिखाया। जब उनसे निजी जमीनों में खुदाई के बारे में सवाल किया गया, तो वे माफी मांगने लगे और निजी भूमि में खुदाई से हुए नुकसान की भरपाई की बात कही। मौके पर पुलिस भी पहुंची और कंपनी के कर्मचारियों ने आगे से निजी भूमि में कार्य न करने की बात कही।

नेशनल हाइवे को 33 किलोमीटर क्षेत्र में ओएफसी केबल लाइन डालने के लिए 35 लाख रुपए की राशि गारंटी के रूप में जमा कराने वाली कंपनी के रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि मशीन ऑपरेटर की गलती से निजी भूमि में खुदाई व अन्य कार्य हो गया था, जिसके लिए खेद व्यक्त कर खेत में वाल्व फूटने के हुए नुकसान को पूरा करने की सहमति हमने दे दी है।

नगर पालिका क्षेत्र में फ्रीगंज इलाके में बीड के पाइप की जगह प्लास्टिक के पाइप को आपत्ति के बाद भी डालकर गड्ढा बंद करने की बात पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका के अफसरों से हमारी बात हो गई, उन्होंने कोई आपत्ति नहीं की।



Source link