नई दिल्ली: किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) भले ही ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) पर अब तक भरोसा करते आईं हैं, लेकिन ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मौजूदा आईपीएल (IPL) सीजन में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. अब खेले गए अपने 8 मैचों में वो कुल 58 रन ही बना पाए. मुंबई इंडियंस के खिलाफ बीते रविवार को खेले गए बेहद रोमांचक मैच में वो बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए.
यह भी पढ़ें- IPL 2020 KXIP vs MI: आखिर ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रही हैं प्रीति जिंटा?
मैच की दूसरी पारी के 14वें ओवर जब राहुल चाहर ने गेंद फेंकी तो मैक्सवेल ने लंबा शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से टकराकर सीधे स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में जा गिरी. मैक्सवेल अपने अब तक के आईपीएल करियर में 9 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं.
एक और नाकामी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मैक्सवेल के जमकर मजे लिए हैं, ट्विटर पर जैसे इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को लेकर मीम्स का बाढ़ आ गई है. सुरेश चौधरी ने लिखा है, प्रीति जिंटा मैक्सवेल से कह रही हैं कि उन्होंने आज मैक्सी से बेहतर खेल दिखाया है.
Preity zinta to Maxwell “today I played better than you maxi” pic.twitter.com/t6JTlX66um
— Suresh Choudhary (@suresh_jaat11) October 19, 2020
एक अन्य यूजर ने तस्वीरों के जरिए समझाया कि, टीम की मालकिन प्रीति जिंटा मैक्सवेल को ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर-2’ मूवी का डायलॉग बोल रही हैं, ‘बेटा तुमसे न हो पाएगा’
Preity Zinta to Maxwell : Beta Tumse na ho Paayega!!
Too much Similarity #MIvsKXIP #SuperOver #IPLinUAE #IPL2020 pic.twitter.com/daxi1eh6ov
— V_VEK (@KehKeLunga0_0) October 18, 2020
किसी सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में लिखा है कि, ‘आज प्रीति जिंटा ने मैक्सवेल से ज्यादा कैलोरी बर्न किया है.’
Captured Preity Zinta
What a match man! what a match#MIvKXIP pic.twitter.com/eIgTBAopKA#MIvKXIP pic.twitter.com/HtjQ5rWDd4
— SouthFILMCity (@SouthFILMCity1) October 18, 2020