सट्टेबाजों पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई जारी, 15 दिन में 30 सटोरिये गिरफ्तार, 8 लाख रुपये जब्त

सट्टेबाजों पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई जारी, 15 दिन में 30 सटोरिये गिरफ्तार, 8 लाख रुपये जब्त


पुलिस ने रविवार को फिर 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया

आईपीएल मैच (IPL Match) को लेकर चल रहे सट्टेबाजी (Betting) पर भोपाल क्राइम ब्रांच लगातार कार्रवाई कर रहा है. अक्टूबर महीने में अबतक 30 सटोरियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनके पास से 8,46,550 रुपये जब्त किये गये हैं.

भोपाल. पुलिस ने रविवार को आइपीएल मैच (IPL Match) पर सट्टा लगाने वाले पांच सट्टेबाजों (Bookies) को गिरफ्तार किया. ये सटोरिये एक दुकान में बैठकर मैच पर सट्टा लगा रहे थे. भोपाल के बाबड़िया कलां से इनको गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मौके से टीवी, मोबाइल और 10,350 रुपये जब्त किये गये. दरअसल आईपीएल मैचों को लेकर सज रहे सट्टा बाजार पर भोपाल पुलिस सख्त है. क्राइम ब्रांच (Crime Branch) लगातार कार्रवाई कर रहा है. पिछले 15 दिन में पुलिस ने 30 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 8 लाख रुपये से ज्यादा रकम बरामद किये गये हैं.

दरअसल रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाबड़िया कलां में दिल्ली-चैन्नई के बीच चल रहे आईपीएल मैच को लेकर सट्टा बाजार सजा है. पुलिस ने इस सूचना पर दबिश दी तो एक दुकान के अंदर बने चेम्बर में टीवी पर मैच देखकर सट्टा लगाया जा रहा है. पुलिस ने मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया. मौके से टीवी, मोबाइल और 10,350 रुपये जब्त किये गये.

हाईटेक तरीके से सजता है सट्टे का बाजार

सटोरिये हाईटेक तरीके आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हैं. कुछ चलती कार में तो कुछ बड़े होटलों में बैठकर सट्टा का खेल खेलते हैं. सोशल साइट के जरिये भी सट्टा बुक किया जाता है.बता दें कि आईपीएल मैच को लेकर चल रहे सट्टेबाजी पर क्राइम ब्रांच लगातार कार्रवाई कर रहा है. अक्टूबर महीने में अबतक 30 सटोरियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनके पास से 8,46,550 रुपये जब्त किये गये हैं.





Source link