- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Balaghat: Video Of Liquor Party Went Viral In Kovid Care Center … Five Health Workers Suspended On The Instructions Of The Collector
बालाघाट2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना महामारी से जहां हर तरफ दहशत का माहौल है। लोगों से सरकारी गाइडलाइन का पालन करके खुद को बचाने का आग्रह किया जा रहा है, वहीं बालाघाट जिले के गोंगलई के कन्या छात्रावास परिसर स्थित कोविड अस्पताल व केयर सेंटर में कुछ स्वास्थ्य कर्मी, यहां भर्ती मरीजों के साथ ही शराब पार्टी करते नजर आए। इसका वीडियो वायरल होते ही जिले में हड़कम्प मच गया। वीडियो की पुष्टि होते ही कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर जांच के बाद पांच स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानकार सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो 15 अक्टूबर बताया जा रहा है। किसी ने 16 अक्टूबर को इसे सोशल मीडिया में वायरल किया। इसमें सेंटर के परिसर में कुछ स्वास्थ्य कर्मचारी व मरीज पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर दीपक आर्य ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय को इसकी जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद कलेक्टर के निर्देश पर डॉ. पांडेय ने वीडियो में दिख रहे उप स्वास्थ्य केंद्र खैरी के स्वास्थ्य कार्यकर्ता रमाकांत, उप स्वास्थ्य केंद्र पाथरवाड़ा के स्वास्थ्य कार्यकर्ता नरेश, उप स्वास्थ्य केन्द्र नवेगांव के स्वास्थ्य कार्यकर्ता राजेंद्र तुरकर और नगरीय परिवार कल्याण केंद्र जिला चिकित्सालय बालाघाट के स्वास्थ्य कार्यकर्ता खेमसिंह एवं ललित यादव को निलंबित कर दिया है।
वीडियो में मस्ती करते दिख रहे
वीडियो में संबंधित स्वास्थ्य कर्मी और मरीज सिर्फ पार्टी करते ही नहीं दिख रहे हैं बल्कि पार्टी के बीच वीडियो बनाता एक शख्स एक के बाद एक कर सभी का नाम लेता भी दिख रहा है और पार्टी में मस्ती व मजाक दिख रही है। इसमें यह भी सुनाई दे रहा है कि कि फलां स्वास्थ्य कर्मी उनकी पार्टी का मुख्य अतिथि है।