- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Jyotiraditya Scindia Came To Mundi In Khandwa After 25 Months, Read The Difference Between Then And Now…
खंडवा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- 18 अक्टूबर 2020 को बोले – शिवराज ने खजाना खोलकर किसानों के खातों में रुपए पहुंचाए
- 12 सितंबर 2018, कहा था – शिवराज सिंह के 14 साल के शासन में कर्ज में डूबा है किसान
स्थान मूंदी : चुनावी सभा। चेहरा वहीं (ज्योतिरादित्य सिंधिया), केवल बदला तो किरदार है। दो साल पहले 12 सितंबर 2018 में कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कहने वाले सिंधिया ने रविवार को भाजपा के लिए वोट मांगे। मांधाता विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के पक्ष में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मूंदी में चुनावी सभा कर कहा कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार होता है। जिस कमलनाथ सरकार ने इस नारायण पटेल को कहा कि ये गद्दार है, जिस कांग्रेस ने कहा कि मैं गद्दार हूं, मैं उस कांग्रेस पार्टी से कहना चाहता हूं कि जाे कांग्रेस पार्टी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ने वादाखिलाफी कर गद्दारी की, उस गद्दारों की सरकार को धूल चटाने का काम ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया है। मप्र में 15 महीने पहले नया दूल्हा (पूर्व सीएम कमलनाथ की ओर इशारा) आया था। क्या मांधाता में दूल्हा राजा आए। वो भी आएगा और 10 मिनट भाषण देने के बाद उड़ जाएगा। चलो में ट्रेलर और पिक्चर दोनों दिखा देता हूं। वे कहेंगे मेरा क्या कसूर, मैंने क्या किया।
सिंधिया ने कहा फसल बीमा योजना के 2 हजार 900 करोड़ रुपए उठाकर कमलनाथ जी ने अपनी तिजोरी में बंद कर दिए। मैंने चाबी शिवराजसिंह के हाथ में में दे दी। उन्होंने उसे खोलकर किसानों में बांट दिया। पांच महीने में साढ़े सात हजार करोड़ मेरे अन्नदाता के खातों में शिवराज सिंह ने पहुंचाया है। भाजपा में जय-जय सियाराम का नारा लगता है लेकिन कांग्रेस में तो जय-जय कमलनाथ। सभा में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, मंत्री कमल पटेल, राजपालसिंह तोमर, नरेंद्रसिंह तोमर, सुभाष कोठारी, अनुप पटेल, प्रीतम पटेल, दीपक पटेल सहित भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
पॉलिटिकल ड्रामा : चेहरे वही, किरदार बदले… सिंधिया, परमजीत और नारायण पटेल ने 2018 में कांग्रेस के लिए मांगे थे वोट, अब भाजपा के लिए
शिवराज जनता से झूठे वादे और विश्वासघात कर वोट कबाड़कर सत्ता में हैं स्थान : मूंदी {कार्यक्रम : कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा
12 सितंबर 18 को सिंधिया ने कहा था शिवराजसिंह जनता से झूठे वादे व विश्वासघात कर वोट कबाड़कर सत्ता में हैं। 14 साल के शासन में किसान कर्ज में डूबा है। नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश भ्रष्टाचार व दुष्कर्म के मामलों में अग्रणी है। देश में मोदी, उत्तर प्रदेश में योगी और मप्र में ढोंगी शिवराज से जनता त्रस्त हो गई है। मतदाता मोदी को नोटबंदी का जवाब वोटबंदी से देकर देश और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने में मदद करें। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। अन्नदाता व मतदाता दोनों भाजपा सरकार से त्रस्त हैं।