4 smugglers arrested with 10 kg of cannabis in the noose | फंदा में 10 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

4 smugglers arrested with 10 kg of cannabis in the noose | फंदा में 10 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार


भोपाल12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में क्राइम ब्रांच ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से उनके कब्जे से 66 हजार नगद और 10 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक मुखबिर ने सूचना दी थी कि चार युवक दो बाइक से फंदा रोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास गांजे की सप्लाई करते हैं। क्राइम ब्रांच ने मौके पर पहुंचकर दो बाइक पर बैठे फंदा निवासी राजेन्द्र मेवाड़ा, कमलेश मेवाड़ा, कपिल मीणा और विक्रम मेवाड़ा को घेराबंदी कर पकड़ा। उनके पास मिले बेग में गांजा और 66,300 रुपए नगद मिले। चारों आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपए कीमत का 10 किलो गांजा जब्त किया गया।



Source link