Day mercury dropped 3.7 degrees from Bundabandi, it rose by 1 degree at night, monsoon still active in other parts except Gwalior-Chambal division | बूंदाबांदी से दिन का पारा 3.7 डिग्री लुढ़का, रात का 1 डिग्री चढ़ा, ग्वालियर-चंबल संभाग को छोड़कर अन्य हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय

Day mercury dropped 3.7 degrees from Bundabandi, it rose by 1 degree at night, monsoon still active in other parts except Gwalior-Chambal division | बूंदाबांदी से दिन का पारा 3.7 डिग्री लुढ़का, रात का 1 डिग्री चढ़ा, ग्वालियर-चंबल संभाग को छोड़कर अन्य हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Day Mercury Dropped 3.7 Degrees From Bundabandi, It Rose By 1 Degree At Night, Monsoon Still Active In Other Parts Except Gwalior Chambal Division

ग्वालियर15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अरब सागर से आ रही नमी के चलते सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर 3:30 बजे के करीब शहर में बूंदाबांदी भी हुई। इससे दिन के तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में ग्वालियर-चंबल संभाग को छोड़कर अन्य हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय है।

मौसम विभाग के अनुसार 22 अक्टूबर तक मानसून प्रदेश के बचे हुए हिस्सों से विदा हो जाएगा। हालांकि 26 अक्टूबर को फिर से बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है। इससे नमी आएगी, जिस कारण रात का तापमान फिर से बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह से ही रात में हल्की सर्दी की शुरुआत होगी।

27 दिन बाद दिन का पारा फिर से 33 डिग्री के नीचे आया

23 सितंबर के बाद से दिन का पारा 35 डिग्री के पार चल रहा था। साथ ही सामान्य से ऊपर चल रहा था। इससे दिन में लोग गर्मी का अहसास कर रहे थे। लेकिन सोमवार को बादल छाने के कारण दिन का पारा 3.7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इससे गर्मी से लोगों को थोड़ा राहत मिल गई।

हालांकि रात का पारा सामान्य से सामान्य से 4.2 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री गिरावट के साथ 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़त के साथ 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहा।



Source link