Hero ने नए अवतार में लांच की देश की पसंदीदा बाइक Splendor Plus, जानिए कीमत
देश की पसंदीदा बाइक स्प्लेंडर को हीरो ने एक नए लुक में लांच किया है. बता दें कि Hero MotoCorp ने अपनी पॉप्युलर मोटरसाइकल हीरो स्प्लेंडर प्सल का ब्लैक एक्सेंट एडिशन पेश किया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 20, 2020, 1:02 PM IST
3 कलर्स में है उपलब्ध
हीरों स्प्लेंडर ने नए एडिशन को 3 कलर वेरियंट्स में उपलब्ध है. इसमें फायरफ्लाई गोल्डन, बीटल रेड और बंबल बी यलो कलर ऑप्शंस शामिल है. 1399 रुपये की अतिरिक्त कीमत के साथ आप Hero का 3D लोगो भी लगा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- Kia की गाड़ियों पर धमाकेदार ऑफर! फेस्टिव सीजन में मिल रहा है 1.50 लाख रुपए तक बचाने का मौकाइतने रुपए रखी गई है हीरो स्प्लेंडर की कीमत
हीरों स्प्लेंडर की बाइक 3 वेरियंट में आ रही है. इसके किक स्टार्ट वेरियंट की कीमत अब 60,500 रुपये हो गई है, जो कि पहले 60,350 रुपये थी. वहीं, इस मोटरसाइकल के सेल्फ स्टार्ट वेरियंट की कीमत अब 62,800 रुपये हो गई है, जो कि पहले 62,650 रुपये थी. जबकि स्प्लेंडर प्लस सेल्फ स्टार्ट i3S वेरियंट की कीमत अब 64,010 रुपये हो गई है, जबकि पहले इस वेरियंट का दाम 63,860 रुपये था.
हीरो स्प्लेंडर बाइक की खासियतें
Splendor Plus बाइक में 97.2cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो कि 8,000rpm पर 7.8 bhp का पावर और 6,000rpm पर 8.05Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं. वहीं, 130mm रियर ब्रेक हैं.