It was decided that entry without a mask will not be allowed on the hill, your police is not putting the mask on, | तय हुआ था टेकरी पर बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा, आपकी पुलिस ही मास्क नहीं लगा रही, क्या ऐसे कंट्राेल हाेगी महामारी

It was decided that entry without a mask will not be allowed on the hill, your police is not putting the mask on, | तय हुआ था टेकरी पर बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा, आपकी पुलिस ही मास्क नहीं लगा रही, क्या ऐसे कंट्राेल हाेगी महामारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Dewas
  • It Was Decided That Entry Without A Mask Will Not Be Allowed On The Hill, Your Police Is Not Putting The Mask On,

देवास4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिना मास्क ड्यूटी, लाेगाें सेे कह रहे मास्क पहनाे

कलेक्टर चंद्रमाैली शुक्लाजी, सवाल शहर की चार लाख की आबादी के स्वास्थ्य का ही नहीं, बल्कि मां चामुंडा टेकरी पर नवरात्र के इन दिनाें में प्रदेश के अलग अलग हिस्साें से आने वाले लाखाें श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी है, इसलिए यह जरूरी है कि आपकाे टेकरी की उन तमाम अव्यवस्थाओं से अवगत कराया जाए, वह भी इस उद्देश्य से कि जिन्हें जानने के बाद आप उन्हें तत्काल ठीक करवाएंगे, ताकि काेराेना महामारी के इस संकट भरे दाैर में स्थिति और अधिक न बिगड़ पाए, क्याेंकि अभी जाे हालात मां चामुंडा टेकरी पर बन रहे हैं, वह चिंताजनक हैं।

स्थिति यह है कि आपके ही निर्देशन में तय हुआ था कि बिना मास्क के टेकरी पर भक्ताें काे प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इस निर्देश का भक्त ताे पालन कर रहे हैं, वे मास्क पहनकर ही पहुंच रहे हैं। लेकिन, जिन लाेगाें काे इसका पालन करवाना है, वे ही इस निर्देश काे धता बता रहे हैं।

खासकर पुलिस के जवान, यह लाेग खुद ही बिना मास्क लगाए ड्यूटी कर रहे हैं। इनके साथ कुछ वालेंटियर भी हैं, जाे माैके पर खुद ताे मास्क नहीं लगा रहे हैं, लेकिन दूसराें काे समझाइश दे रहे हैं कि मास्क लगाओ, इतना ही नहीं टेकरी के दाेनाें मार्गाें पर लगी प्रसादी अादि की दुकानाें के दुकानदार भी मास्क नहीं लगा रहे हैं, कलेक्टर साहब यह गलत है, इससे जनता में गलत संदेश जा रहे हैं। उम्मीद है इसमें आप सुधार करवाएंगे।

एसपी साहब पुलिस वालाें काे भी समझाइए : पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह साहब टेकरी पर ज्यादातर पुलिस जवानों की ड्यूटी जिन प्वाइंटों पर हैं, वहां उनकी मनमर्जी चल रही है, कुछ रास्ते बंद हैं ताे पक्षपात भरा रवैया भक्ताें के साथ अपनाया जा रहा है, जिसे मर्जी पड़ती है जाने दे रहे हैंं, जिसे मर्जी पड़ती है राेक रहे हैं, यह ताे गलत है न, दूसरा उनका व्यवहार बाहर से आने वाले भक्ताें के साथ शिष्टता भरा नहीं है।

जाे भक्त मास्क लगाए हैं, उन्हें पुलिस राेक रही है और खुद नहीं लगा रही

जाे भक्त मास्क लगाए हैं, उन्हें पुलिस राेक रही है और खुद नहीं लगा रही

कमिश्नर साहब ध्यान ताे आपने भी नहीं दिया : निगम आयुक्त विशाल सिंह साहब ऐसा शायद टेकरी पर पहली बार हाे रहा है, जब यहां पहुंचने वाले भक्ताें के लिए ढंग से पानी के प्रबंध तक नहीं करवाए गए हैं, जबकि हाेना ताे यह था कि इस बार काेविड महामारी काे देखते हुए पीने के पानी के प्रबंध और अधिक सुरक्षित तरीके से करवाए जाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, यह गलत है।

क्या ऐसे कंट्राेल हाेगी महामारी?

स्वास्थ्य विभाग के काउंटर पर सैनेटाइजर की भी व्यवस्था नहीं

हमारी टीम के एक साथी टेकरी पर बनाए गये स्वास्थ्य काउंटर पर भक्त बनकर पहुंचे और हाथाें काे सैनेटाइज करने के लिए सैनेटाइजर मांगा, यहां उपस्थित एक कर्मी ने पहले ताे यह जवाब दिया है कि सैनेटाइजर नहीं है, बाद में कहा कि उसकी निपल खराब है, पुन: मांगने पर उपलब्ध कराया, सवाल यह है कि सैनेटाइजर के काउंटर ताे अलग से दाेनाें मार्गाें पर हाेना चाहिए, लेकिन यहां ताे काउंटर पर भी पर्याप्त सैनेटाइजर उपलब्ध नहीं है।

टेकरी पर श्रद्धालुओं के लिए नहीं पर्याप्त पानी की व्यवस्था

कोरोना महामारी के चलते नवरात्रि के दौरान जिला प्रशासन द्वारा लिए निर्णयों से दर्शनार्थियों को हो रही अव्यवस्था को लेकर शिवशक्ति नवदुर्गा उत्सव समिति और हिंदू समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निगमायुक्त विशालसिंह चौहान से मुलाकात की गई। आयुक्त काे बताया, श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कहीं नहीं है। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने पानी के लिए पांडालों की अनुमति भी मांगी। जिस पर आयुक्त ने तत्काल पेयजल व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।



Source link