- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Dhamnod
- Killing Of An 8 year old Boy Playing Outside The House, Accused Absconding, Eyewitness Bella Hiralal Was Killing With Full Force
धामनाेद4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मृतक के शरीर पर गेती से किए गए वार
धामनाेद से 15 किमी दूर ग्राम दापड़ा में सोमवार सुबह अमित दुलीचंद्र (8) घर के बाहर अकेला खेल रहा था। हीरालाल पहुंचा और उसने अमित पर गेंती से वार किए। बच्चे के चिल्लाने की आवाज आने पर मां संगीताबाई घर से बाहर निकली और चिल्लाने लगी।
चीख सुनकर अमित के काका का लड़का शिवराम बाहर आया। अमित को मारते देख दाैड़ लगाई, तब तक हीरालाल भाग गया। घटना के समय अमित के पिता दुलीचंद्र किसी काम से बाहर गए थे। मृतक की बहन भी माैसी के यहां गई थी। बच्चे काे तुरंत अस्पताल ले गया। यहां डाॅक्टर ने मृत घाेषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पुलिस ने हीरालाल काे आराेपी बनाया है। वहीं एक को हिरासत में लिया है।

मृतक अमित
मुझे देखकर हीरालाल गेंती लेकर भाग गया
सुबह 10 बजे का समय था, मैं घर में काम कर रहा था। तभी अचानक मुझे मेरी काकी संगीताबाई के चिल्लाने की आवाज आई। मेरे और अमित के मकान में सिर्फ एक प्लाट का फासला है। अमित पर हमला हाेते देख मैं तुरंत दाैड़ पड़ा जब तक मैं अमित के पास पहुंचता मुझे देखकर हीरालाल गेंती लेकर भाग गया। मैंने तुरंत काका दुलीचंद काे खबर की और अमित काे एक निजी वाहन से धामनाेद सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। मगर तब तक बहुत देर हाे चुकी थी।
(जैसा- प्रत्यक्षदर्शी शिवराम ने भास्कर काे बताया )
पहली बार सजा नहीं मिली ताे दाेबारा फिर वही हरकत
मृतक के पिता दुलीचंद ने बताया कि हीरालाल ने करीब एक साल पहले मां (मृतक की दादी) नकुलबाई (65) पर भी फालिए से हमला कर दिया था। नकुलबाई बच गई थी। रिश्तेदारी हाेने से मामला सुलझ गया और नकुलबाई की तरफ से हीरालाल पर एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। हीरालाल ने बेवजह एक मासूम काे माैत के घाट उतार दिया। मृतक अमित दुलीचंद का इकलाैता बेटा था।
मनमुटाव सामने आया है
हत्या का कारण आपसी मनमुटाव सामने आया है। फिलहाल मैं सीएम ड्यूटी में हूं। थाने पहुंचकर ही कुछ बता पाऊंगा।
-राजकुमार यादव, टीआई, धामनाेद