In Jabalpur, the JE vehicle was broken in the electricity department by cutting the connection of the defaulters, also indecent | जबलपुर में बकाएदार का कनेक्शन काटने गए बिजली विभाग में जेई गाड़ी तोड़ी, अभद्रता भी की

In Jabalpur, the JE vehicle was broken in the electricity department by cutting the connection of the defaulters, also indecent | जबलपुर में बकाएदार का कनेक्शन काटने गए बिजली विभाग में जेई गाड़ी तोड़ी, अभद्रता भी की


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • In Jabalpur, The JE Vehicle Was Broken In The Electricity Department By Cutting The Connection Of The Defaulters, Also Indecent

जबलपुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • उपभोक्ता पर 1.04 लाख रुपए बकाया था
  • जेई ने रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई है

बिजली बिल के 1.04 लाख रुपए बकाया होने पर कनेक्शन काटने पहुंचे जेई और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई तथा गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी गई। जेई ने रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

रांझी टीआई आरके मालवीय ने बताया कि आमनुपर निवासी अभिषेक चौकसे बिजली विभाग रांझी उप सम्भाग में जूनियर इंजीनियर हैं। 20 अक्टूबर की रात वह नरसिंह नगर में उपभोक्ता दुर्गा प्रसाद पासी का कनेक्शन काटने पहुंचे थे। उस पर एक लाख चार हजार 961 रुपए बकाया है। जेई सहित अधीनस्थ रूपलाल साहू, शिव प्रसाद कोल, बी कर्मकार, शुभम ने कार्रवाई की, उपभोक्ता दुर्गा प्रसाद पासी, राजेंद्र मिश्रा व अन्य लोग आक्रोशित हो गए। सभी ने जेई सहित कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए उनके शासकीय वाहन एमपी 20 एलए 0047 और एमपी 20 टीए 0454 में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Source link