Two km long trolleys lined up, number will be available on third day | दो किमी लंबी ट्राॅलियों की कतार लगी, तीसरे दिन आ पाएगा नंबर; 1000 ट्राॅलियों की मंडी में एंट्री, 200 से ज्यादा खड़ी हैं बाहर

Two km long trolleys lined up, number will be available on third day | दो किमी लंबी ट्राॅलियों की कतार लगी, तीसरे दिन आ पाएगा नंबर; 1000 ट्राॅलियों की मंडी में एंट्री, 200 से ज्यादा खड़ी हैं बाहर


रतलाम15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंडी में प्याज की बंपर आवक, 1000 ट्रॉलियों की मंडी में एंट्री

  • मंगलवार को प्याज के भाव अधिकतम 6139 रुपए क्विंटल रहे
  • उपज बेचने के दस दिन बाद भी किसानों को नहीं मिली राशि

मंडी में मंगलवार को प्याज की बंपर आवक रही। करीब 1000 ट्राॅली पहुंची। इससे मंडी में जगह नहीं बची और प्रशासन को ट्राॅलियों की एंट्री बंद करना पड़ी। इससे दो किमी दूर सालाखेड़ी तक कतार लग गई। दरअसल प्याज के भाव में तेजी से बड़ी संख्या में किसान अपना प्याज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। इससे रोज की तुलना में आवक बढ़ गई है।

6139 रु. क्विंटल रहे प्याज के भाव

मंगलवार को प्याज के भाव अधिकतम 6139 रुपए क्विंटल रहे। रतलाम मंडी में रोजाना लहसुन-प्याज की औसतन 400 ट्रॉलियां आती हैं। किसानों के भारी संख्या में मंडी पहुंचने से आखिरी की ट्रॉलियों की नीलामी तीसरे दिन हो पाएगी।

उपज बेचने के दस दिन बाद भी किसानों को नहीं मिली राशि

रतलाम | उपज खरीदी के बाद किसानों को राशि नहीं चुकाने पर कृष्णा ट्रेडिंग फर्म के खिलाफ मंगलवार को भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। किसान विजय पाटीदार ने बताया 10 अक्टूबर को 16.40 क्विंटल सोयाबीन कृष्णा ट्रेडिंग को बेची थी। 61,922 रुपए बने थे। दस दिन बाद भी भुगतान नहीं हो पाया था। मंडी सचिव एमएल बारसे ने बताया किसानों के 10 लाख रुपए से ज्यादा की राशि बकाया है। किसानों को सभी उपज का भुगतान मिलेगा।

ये है नियम : नियम के मुताबिक उपज बेचने के बाद किसान को तुरंत भुगतान होना चाहिए। यदि सेम डे भुगतान ही होता है तो फिर किसान को 1 फीसदी दर से कुल राशि पर ब्याज मिलना चाहिए।



Source link