24.59 crore will be distributed among 13703 railway employees, bonus will reach bank accounts by Saturday | 13703 रेलकर्मियों में बंटेंगे 24.59 करोड़, शनिवार तक बैंक खातों में पहुंच जाएगा बोनस

24.59 crore will be distributed among 13703 railway employees, bonus will reach bank accounts by Saturday | 13703 रेलकर्मियों में बंटेंगे 24.59 करोड़, शनिवार तक बैंक खातों में पहुंच जाएगा बोनस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 24.59 Crore Will Be Distributed Among 13703 Railway Employees, Bonus Will Reach Bank Accounts By Saturday

रतलाम4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • सरकार के घोषणा करते ही रेलवे के लेखा विभाग ने शुरू कर दी तैयारी, प्रत्येक कर्मचारी को 17951 रुपए मिलेंगे, रात को आया आदेश

दीपावली बोनस को लेकर आखिरकार कर्मचारियों की जीत हुई। मंगलवार के प्रदर्शन को देखते हुए बुधवार को सरकार को झुकना पड़ा। प्रत्येक कर्मचारी को 17951 रुपए बोनस मिलेगा। घोषणा होते ही केंद्रीय खासकर रेलवे के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उधर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के लेखा विभाग में दोपहर को घोषणा होने के बाद से ही बोनस बांटने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। रात 8.30 बजे रेलवे बोर्ड से आदेश भी आ गए हैं। इस बार मंडल के 13703 कर्मचारियों लगभग 24.59 करोड़ का बोनस बंटेगा। बोनस देने की घोषणा नहीं होने से कर्मचारी संगठन खासकर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन और वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ खासा नाराज था। दोनों ही संगठनों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन कर 22 अक्टूबर से ट्रेनों के चक्काजाम करने की चेतावनी दी थी। इसका असर बुधवार को देखने को मिला। बोनस की घोषणा होते ही कर्मचारियों में मिठाई खाने-खिलाने का दौर देर रात तक चलता रहा। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने बताया कि वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने स्टेशन परिसर स्थित कार्यालय में जश्न मनाया। मंडल मंत्री मनोहर बारठ ने सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सौलंकी, रंजीता वैष्णव सहित सभी साथियों को मिठाई खिलाई। वेरेमसं पदाधिकारियों ने भी कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों को बधाई दी।

तीसरे साल नंबर वन बनने की तैयारी

सब कुछ योजना के मुताबिक चला तो हर बार की तरह दशहरे से पहले शनिवार को ही बोनस के रुपए रेलकर्मियों के बैंक खातों में पहुंच जाएंगे। ऐसा हो गया तो इस बार भी मंडल देश में सबसे पहले बोनस बांटने वाले मंडल बन जाएगा। लेखा विभाग पूरी तरह तैयार है। बोनस समय पर बांटने के लिए कर्मचारियों को शनिवार और रविवार को भी ड्यूटी पर आदेश के निर्देश दे दिए गए हैं। हालांकि 2019 में दशहरे (8 अक्टूबर) के 15 दिन पहले 23 सितंबर को और 2018 में दशहरे (19 अक्टूबर) के छह दिन पहले 13 अक्टूबर को ही रेलवे ने बोनस बांट दिया था।

^ बोनस तो कर्मचारियों का अधिकार था, इसलिए सरकार को देना था। यह 2019-20 की उत्पादकता के आधार पर मिलना था। पहले घोषणा करना थी। मनोहर सिंह बारठ, मंडल मंत्री-वेरेएयू ^विरोध नहीं करते तो शायद सरकार इस बार बोनस नहीं देती। देर से ही सही सरकार ने कर्मचारी हित में निर्णय लिया है। गुड्स लोडिंग से रेलवे ने काफी कमाई की है, इसलिए बोनस तो बनता ही था। दीपक भारद्वाज, सहायक मंडल मंत्री-वेरेमसं



Source link