Bhopal City Bus Route Latest News Update; Bcll Low-floor Buses Will Be Introduced On Three To Five More Routes | भोपाल में एक हफ्ते के अंदर बसों के 3 से 5 और रूट शुरू होंगे; 5 रूटों पर बसें चलने से बढ़ी यात्रियों की संख्या

Bhopal City Bus Route Latest News Update; Bcll Low-floor Buses Will Be Introduced On Three To Five More Routes | भोपाल में एक हफ्ते के अंदर बसों के 3 से 5 और रूट शुरू होंगे; 5 रूटों पर बसें चलने से बढ़ी यात्रियों की संख्या


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal City Bus Route Latest News Update; Bcll Low floor Buses Will Be Introduced On Three To Five More Routes

भोपाल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में सिटी बसों का संचालन चालू हो गया है, बहुत जल्दी पांच और रूटों पर बसों का संचालन शुरू होगा।

  • पहले प्रति बस 150 यात्री थे अब संख्या 190 के पार
  • में 7 रूटों पर चलाई जा रही हैं 34 लो-फ्लोर बसें

आने एक हफ्ते में शहर के तीन से पांच और रूटों पर लो-फ्लोर बस शुरू की जाएंगी। इसके लिए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों ने सात नए रूटों पर बसों का संचालन होने से यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के बाद यह निर्णय लिया है। वर्तमान में 9 रूटों पर 34 बसें चलाई जा रही हैं।

4 दिन पहले तक महज दो रूटों पर नौ बसों का संचालन किया जा रहा था। तब प्रतिदिन प्रति बस औसतन 150 यात्री सफर कर रहे थे। 7 और रूटों पर 25 बस शुरू होने से प्रति बस हर रोज औसत यात्रियों की संख्या बढ़कर 190 के पार पहुंच गई है। इसकी वजह लिंक रूटों पर बसों के संचालन के कारण यात्री संख्या में इजाफा हुआ है।

दरअसल, कोरोना संक्रमण के चलते मार्च से बंद हुई लो-फ्लोर बसें का 3 सितंबर से संचालन शुरू किया गया था। तब से SR-1 और SR-1A रूट पर 9 बसें चलाई जा रही थीं। लेकिन, सिर्फ 2 रूट पर बसें चलने की स्थिति में यात्रियों को बस में सफर करने के बाद भी अपने गंतव्य तक जाने के लिए ऑटो या अन्य साधन का सहारा लेना पड़ता था। 18 सितंबर को 5 अन्य रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू किया गया है। इसके बाद से ही बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा होना शुरू हुआ है।

व्यवस्थाओं में कर रहे सुधार
यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए BRTC कॉरिडोर समेत अन्य रूटों पर स्थिति बस स्टॉप के मेंटेनेंस का काम भी शुरू कर दिया गया है। बस स्टॉप पर साफ-सफाई के साथ कुर्सियों की रिपेयरिंग के अलावा टूटे हुए फर्नीचर और POS मशीन की रिपेयरिंग की जा रही है। BCLL ने शहर के अलग-अलग के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है ताकि बस स्टेंड जल्द सुधर सकें। लॉकडाउन के दौरान बसों का संचालन बंद होने के कारण कई स्थानों पर लोगों ने बस स्टॉप पर कब्जा कर लिया और कई बस स्टॉप पर तोड़फोड़ होने से नुकसान हुआ था।

आने वाले दिनों में और बढ़ेंगे यात्री

BCLL के PRO संजय सोनी ने बताया कि पहले एक लो-फ्लोर बस में प्रतिदिन औसतन 150 यात्री सफर कर रहे थे, अब यह संख्या बढ़कर 190 के पार पहुंच गई है। आने वाले दिनों में यात्री और बढ़ेंगे। आने वाले दिनों दूसरे रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू होगा।



Source link