Bhopal Rape Case Update | Six-Year-Old Girl Raped By Neighbour In Madhya Pradesh Bhopal; Accused Arrested By Police | 6 साल की बच्ची से पड़ोसियों ने घर बुलाकर दुष्कर्म किया; लड़की उन्हें मामू कहती थी, अब उन्हें देखकर डर जाती है

Bhopal Rape Case Update | Six-Year-Old Girl Raped By Neighbour In Madhya Pradesh Bhopal; Accused Arrested By Police | 6 साल की बच्ची से पड़ोसियों ने घर बुलाकर दुष्कर्म किया; लड़की उन्हें मामू कहती थी, अब उन्हें देखकर डर जाती है


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Rape Case Update | Six Year Old Girl Raped By Neighbour In Madhya Pradesh Bhopal; Accused Arrested By Police

भोपाल36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कमला नगर पुलिस को घटना की जानकारी चाइल्ड लाइन से मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • ठीक से चल नहीं पाने के कारण बेटी से बातकर कर पिता चाइल्डलाइन पहुंचा
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया आज कोर्ट में पेश किया जाएगा

भोपाल में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। मामले में आरोपी पड़ोसी ही हैं, जिन्हें मासूम मामू कहकर बुलाती थी। अब वह उनको देखकर डर जाती है। उनसे दूर रहती है। बच्ची के ठीक से नहीं चल पाने के कारण पिता ने उससे बात की थी। मामले का पता चलने पर वह चाइल्डलाइन पहुंचे। उनकी सूचना पर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक की उम्र 32 साल और दूसरे की 65 साल है।

कमला नगर में रहने वाली 6 साल की बच्ची पहली कक्षा में पढ़ती है। उसके पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। टीआई कमला नगर विजय सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार को चाइल्डलाइन से एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने चाइल्डलाइन की जानकारी के आधार पर बच्ची से बात की। उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले रहमत और मुमताज मामू उसे अपने कमरे में ले गए थे।

उन्होंने उसके साथ गलत काम किया है। बच्ची की हालत ठीक है। उसे कोई गंभीर चोट नहीं है। पुलिस ने बच्ची के बयान लेने के बाद उसका मेडिकल टेस्ट कराया। इसमें भी इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने बच्ची के बताए अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रहमत की उम्र 32 साल है, जबकि मुमताज 65 साल का है। टीआई विजय सिंह के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश कर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

बच्ची के पिता ने चाइल्डलाइन को बताया कि घटना 20 अक्टूबर की है। बेटी को चलने में कुछ परेशानी हो रही थी। बेटी से इस बारे में बात की, तो उसने रहमत और मुमताज के बारे में बताया। दोनों कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बुधवार को इसकी शिकायत चाइल्डलाइन से की। चाइल्डलाइन ने जानकारी लेने के बाद फिर पुलिस को इस मामले में शिकायत की।



Source link