- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Coronavirus News Cases Updates; 242 Patient Found In Indore City As Corona Cases Jump 32532 In Madhya Pradesh Indore
इंदौर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर लगातार मरीजों के ठीक होने का सिलसिला जारी है।
- संक्रमितों में 28350 लोग ठीक होकर घर लौटे, जिले में अभी 3515 एक्टिव मरीज
- 157 क्षेत्रों में नए मरीज मिले, इसमें तीन काॅलोनियों में पहली बार संक्रमित मिले हैं
इंदौर में बुधवार देर रात 242 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। वहीं, 3 मरीजों की जान गई। अब तक कुल 32 हजार 532 केस सामने आए हैं। इनमें से 667 की मरीजों की मौत हो चुकी है। अक्टूबर के 21 दिनों की बात करें तो 7943 मरीज मिले हैं। वहीं, 94 लोगों की जान गई है। बुधवार को सबसे ज्यादा संक्रमित क्षेत्र आलोक नगर रहा। यहां 7 संक्रमित पाए गए। वहीं, हीना नगर, गणेश पुरी, गोयल विहार, गणराज नगर और खजराना भी संक्रमितों की सूची में टाॅप पर हैं।
पिछले कुछ दिनों से नए कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला 300 से कम हो गया है। बुधवार रात 4774 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 242 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 4522 की रिपोर्ट निगेटिव रही। 9 रिपीट पॉजिटिव रहे, जबकि एक सैंपल रिजेक्ट कर दिया गया। अब तक 3 लाख 61 हजार 93 सैंपलों की जांच हो चुकी है। संक्रमितों में 28350 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, जिले में अभी भी 3515 एक्टिव मरीज हैं।
वहीं, अब तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपलों की संख्या 86736 हो गई है। इंदौर में पहली बार 24 मार्च को कोविड-19 पॉजीटिव मरीज सामने आए थे। उसी समय पूरे देश में लाॅकडाउन लागू किया गया था। इसके बावजूद रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा होता रहा, लेकिन सितंबर में ताे मानाे काेराेना ब्लास्ट ही हो गया।
157 क्षेत्रों में मिले संक्रमित, आलोक नगर सबसे संक्रमित
देर रात 157 क्षेत्रों में नए मरीज मिले। इसमें तीन काॅलोनियों में पहली बार संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित क्षेत्रों में आलोक नगर का नाम है। यहां पर 7 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, हीना नगर, गणेश पुरी, गोयल विहार, गणराज नगर और खजराना में 6-6 संक्रमित सामने आए। सुदामा नगर, बजरंग नगर और गोयल नगर में 5-5, अंबिकापुरी, अंबिकापुरी एक्टेंशन, रवि नगर, द्वारिकापुरी, उषा नगर एक्टेंशन, छोटा बाजार महू और गुलमर्ग वैली में 4-4 मरीज मिले हैं। इसके अलावा स्कीम नंबर -71, द्रविड़ नगर, सुखलिया, न्यू गौरी नगर, रेसकोर्स रोड, कालानी नगर, महालक्ष्मी नगर, क्लर्क कॉलोनी, साउथ तुकोगंज, श्याम नगर, साकेत नगर, चोइथराम अस्पताल, बिजलपुर और अमितेष नगर में 3-3 पॉजिटिव मिले हैं।
अक्टूबर के 21 दिन में कोरोना
तारीख | संक्रमित | मौत |
1 अक्टूबर | 495 | 06 |
2 अक्टूबर | 481 | 07 |
3 अक्टूबर | 477 | 07 |
4 अक्टूबर | 454 | 05 |
5 अक्टूबर | 425 | 05 |
6 अक्टूबर | 482 | 06 |
7 अक्टूबर | 469 | 07 |
8 अक्टूबर | 441 | 06 |
9 अक्टूबर | 439 | 07 |
10 अक्टूबर | 429 | 07 |
11 अक्टूबर | 453 | 03 |
12 अक्टूबर | 418 | 05 |
13 अक्टूबर | 444 | 03 |
14 अक्टूबर | 260 | 02 |
15 अक्टूबर | 345 | 05 |
16 अक्टूबर | 312 | 01 |
17 अक्टूबर | 215 | 02 |
18 अक्टूबर | 181 | 02 |
19 अक्टूबर | 226 | 03 |
20 अक्टूबर | 220 | 02 |
21 अक्टूबर | 242 | 03 |