Nasim’s wife said bitterly while crying! Our man has left, at least save our father and brother | नसीम की पत्नी फूट-फुटकर रोते हुए बोली साहब! हमारा आदमी तो चला ही गया, कम से कम हमारे पापा और भैया को ही बचा लो

Nasim’s wife said bitterly while crying! Our man has left, at least save our father and brother | नसीम की पत्नी फूट-फुटकर रोते हुए बोली साहब! हमारा आदमी तो चला ही गया, कम से कम हमारे पापा और भैया को ही बचा लो


दतिया18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक नसीम के परिवार की महिलाओं से चर्चा करते कलेक्टर व एसपी।

  • हताहत हुए परिवारों से मिले कलेक्टर-एसपी, आज सीएम भी पहुंचेंगे, दो घायल दिल्ली रैफर किए

भांडेर के सराफा मार्केट में सिलेंडर फटने से हुई बड़ी जनहानि के बाद बुधवार को कलेक्टर बी विजय दत्ता और एसपी गुरुकरन सिंह पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। कलेक्टर ने सराफा मार्केट में घटना स्थल पर राजेश पंसारी, घटिया बाजार में मृतक लक्ष्मण साहू और विधायक काॅलोनी में मृतक नसीम के परिवार से मुलाकात की। नसीम के परिवार की महिलाएं कलेक्टर-एसपी को देखते ही फूट फूटकर रोने लगीं। चांद की बहू रोते हुए कलेक्टर से बोली, साहब! हमारा आदमी तो चला ही गया, कम से कम हमारे पापा और भैया (घायल ससुर चांद और भाई-यूनुस) को ही बचा लो।

राजेश पंसारी तो अफसरों के सामने केवल हाथ जोड़े खड़े रहे और कुछ भी नहीं बोल सके। मंगलवार को हुए इस भीषण हादसे में तीन परिवारों के घरों में चूल्हे नहीं जले। मोहल्ले पड़ोस के लोग एक दूसरे को सांत्वना दे रहे हैं लेकिन आंसू हादसे की भयाभयता के कारण खुद व खुद टपकते जा रहे हैं।

मंगलवार को सुबह पौने नौ बजे सराफा मार्केट में सराफा व्यापारी राजेश पंसारी की पत्नी मीना खाना बना रही थी तभी सिलेंडर लीकेज होने पर वह मैकेनिक लक्ष्मण… लक्ष्मण चिल्लाई। आवाज सुनकर दुकान पर बैठा लक्ष्मण और उसके पीछे बांकी दुकानदार, आसपास पड़ोस के लोग भी दौड़े तभी सिलेंडर फट गया। हादसे में आठ लोग घायल हुए थे जिसमें से कुछ देर बाद ही राजेश की पत्नी मीना, मैकेनिक लक्ष्मण, दुकानदार नसीम की मौत हो गई थी। हादसे में मृतक नसीम के पिता चांद खां, भाई यूनुस के अलावा बाहर दुकान पर बैठे अशोक सोनी, अशोक की पत्नी अर्चना, अंकित पंसारी, अमित यादव, मनीषा और मिनी पंसारी घायल हो गई थी।

घायलों को झांसी रैफर किया गया जहां से अमित की हालत नाजुक होने पर दिल्ली रैफर कर दिया था। बुधवार को चांद और उसके बेटे यूनुस को भी दिल्ली रैफर किया गया। बुधवार को कलेक्टर और एसपी तीनों परिवारों के बीच पहुंचे। कलेक्टर ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि जो भी शासन स्तर से मदद हो सकेगी वह हम करेंगे, उन्होंने पीडब्ल्यूडी अफसरों से कहा कि जो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनके मालिकों से आवेदन लेकर नए मकान निर्माण कराएं। इस दौरान एसडीएम अरविन्द माहौर, एसडीओपी मोहित सिंह, तहसीलदार सूर्यकांत त्रिपाठी, जनपद सीईओ आफिसर सिंह गुर्जर नगर परिषद सीएमओ राजीव जैन समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

सीएम करेंगे पीड़ितों से मुलाकात
गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान बसवाह में पार्टी के बूथ सम्मेलन में शामिल होंगे। विस प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दोपहर एक बजे हेलिकॉप्टर से सीएम चौहान बिछरेठा स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वे सबसे पहले गांधी चौक भांडेर पहुंचकर सिलेंडर ब्लास्ट में प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात बसवाह में बूथ स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे।



Source link