One bike collided with Laldev Baba, 1 killed, 1 injured | लालदेव बाबा के पास दाे बाइक टकराईं, 1 की माैत, 1 घायल

One bike collided with Laldev Baba, 1 killed, 1 injured | लालदेव बाबा के पास दाे बाइक टकराईं, 1 की माैत, 1 घायल


बैतूल15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाेखरनी के लालदेव बाबा के पास बुधवार दाेपहर काे दाे बाइक की आमने-सामने से टक्कर हाे गई। इसमें एक 50 वर्षीय व्यक्ति की माैके पर ही माैत हाे गई। दूसरे घायल व्यक्ति काे टिमरनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक चालक फरार हाे गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने घायल काे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि बाजनिया निवासी धन्नालाल पिता फूलसिंह नागवे (50) और अतरसिंह पिता रामप्रसाद भिलाल (55) ढाेलक बनवाने के लिए बाइक क्रमांक एमपी 47 एमएल 6321 से साेडलपुर जा रहे थे। इस दाैरान टिमरनी की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें पाेखरनी के लालदेव बाबा के पास उन्हें टक्कर मार दी। इसमें धन्नालाल के सिर में गंभीर चाेटें अाई। डायल 100 ने दाेनाें काे टिमरनी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने धन्नालाल काे मृत घाेषित कर दिया। अतरसिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर लिया है। दुर्घटना स्थल से दूसरी बाइक का चालक फरार हाे गया। एसअाई मदन पंवार ने बताया कि दूसरे घायल काे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।



Source link