Today, reservation will be done for 15 wards of newly formed Sirali Municipal Council | आज नवगठित सिराली नगर परिषद के 15 वार्डों के लिए होगा आरक्षण

Today, reservation will be done for 15 wards of newly formed Sirali Municipal Council | आज नवगठित सिराली नगर परिषद के 15 वार्डों के लिए होगा आरक्षण


बैतूल13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नवगठित नगर परिषद सिराली के 15 वार्डों के लिए पहली बार आरक्षण की प्रक्रिया गुरुवार को दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट सभागार में हाेगी। आरक्षण कलेक्टर संजय गुप्ता की अध्यक्षता में हाेगा। शासन ने 2 जुलाई और 4 अक्टूबर 2018 को इसकी अधिसूचना जारी की थी। 3 ग्राम पंचायतों को मिलाकर यह नई परिषद बनी है जिसमें पहली बार चुनाव होंगे।
नगर परिषद में सिराली ग्राम पंचायत के अलावा बंदी मुहाडिया और रामपुरा तथा विक्रमपुरकला गांव शामिल किया गया है। नगर परिषद में 15 वार्ड होंगे। जिनका प्रतिनिधित्व अब पार्षद करेंगे। इन वार्डों में पहली बार अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा इसके आरक्षण की प्रक्रिया गुरुवार को होगी।
तेजी से होगा विकास : अभी तक ग्राम पंचायत होने के कारण विकास कार्यों के लिए शासन से जिला पंचायत के माध्यम से सीमित बजट मिलता था। नगर परिषद का दर्जा मिलने के बाद राज्य शासन से विकास कार्यों के लिए ज्यादा राशि मिलेगी। इससे यहां तेजी से विकास होगा, लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।



Source link