मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं.
Madhya Pradesh By-Election: अब तक के चुनाव प्रचार के लिहाज से देखें तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के कमलनाथ से दोगुनी जनसभाएं की हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 23, 2020, 10:10 AM IST
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मोर्चा संभालेंगे. वह कमलनाथ के साथ कुछ जनसभाएं करने के साथ बंद कमरे में बैठकें भी करेंगे. अभी तक दिग्विजय सिंह परदे के पीछे से काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन में उनका कार्यक्रम तय हो जाएगा.
रोजाना 3 से 4 सीटों पर पहुंच रहे दोनों नेता
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रोजाना तीन से चार सीटों पर पहुंच रहे हैं. ऐसे में साफ है कि प्रचार के लिए बचे हुए 10 दिनों में ये नेता हर सीट पर कम से कम दो बार और जा सकते हैं. भाजपा में शिवराज सिंह के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी तेजी से सभाएं कर रहे हैं. उन्होंने 25 सभाएं कर ली हैं. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की 17 और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की 19 सभाएं हुई हैं.भाजपा के पास 3 तो कांग्रेस के पास 1 हेलिकॉप्टर
भाजपा की बात करें दो वो 15 अक्टूबर तक दो हेलिकॉप्टर का उपयोग कर रही थी, जिसमें से एक मुख्यमंत्री के पास और एक हेलिकॉप्टर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच था. सिंधिया के 18 अक्टूबर से सक्रिय होने के बाद एक हेलिकॉप्टर उन्हें दिया गया है. कांग्रेस में कमलनाथ ही एक हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं. 25 अक्टूबर से एक हेलिकॉप्टर और आ जाएगा. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती इसी दिन से एक्टिव होंगे.