IPL 2020: chennai super kings vs mumbai indians | IPL 2020: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

IPL 2020: chennai super kings vs mumbai indians | IPL 2020: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस


शारजाह: आईपीएल (IPL 2020) के 41वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने सामने हैं. अब से कुछ ही देर में होगा टॉस.

आज के मैच में 2 अंक हासिल करने से रोहित शर्मा की टीम प्लेऑफ में स्थान पक्का करने के करीब पहुंच जाएगी जबकि एमएस धोनी की चेन्नई अब तक के खराब सीजन का अंत अच्छी तरह करना चाहेगी जिसके पास अगर मगर से अब भी मौका है.

दोनों के बीच इस सीजन का ओपनिंग मैच खेला गया था, जिसमें चेन्नई को जीत मिली थी, लेकिन अब हालात बदल चुकी है. मुंबई की टीम इस सीजन में पहले से ज्यादा मजबूत हो चुकी है.

बता दें कि मुंबई इंडियंस (MI) ने अब तक इस सीजन में 9 मुकाबले खेले है जिसमें से वो 6 मैच में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की हालत इस सीजन बेहद खराब रही है और खेले गए 10 मैचों में से उसने महज 3 मुकाबले जीते हैं.

चेन्नई सुपरकिंग्स संभावित प्लेइंग XI: सैम कुरेन, फॉफ डुप्लेसी, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, एन जगदीशन, एमएस धोनी, रवींद्र जगदीशन, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, पीयूष चावला, जोश हैजलवुड

चेन्नई सुपरकिंग्स की पूरी टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, शेन वाटसन, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शारदुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, रुतुराज गायकवाड़ और कर्ण शर्मा.

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैकलेनगन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट.

 





Source link