Mumbai Indians Leg Spinner Rahul Chahar said, Slow nature of wickets allowing me to attack more |IPL 2020: जानिए CSK के खिलाफ मैच से पहले MI के गेंदबाज राहुल चाहर ने क्या कहा

Mumbai Indians Leg Spinner Rahul Chahar said, Slow nature of wickets allowing me to attack more |IPL 2020: जानिए CSK के खिलाफ मैच से पहले MI के गेंदबाज राहुल चाहर ने क्या कहा


शारजाह: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लेग स्पिनर राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने कहा कि यूएई (UAE) में धीरे धीरे पिचें धीमी हो रही हैं और भारत से ज्यादा बड़े मैदान होने से वो आईपीएल 2020 (IPL 2020) में लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बना सके. चाहर ने अब तक खेले गए अपने 9 मैचों में 7.40 के इकॉनॉमी रेट से 11 विकेट झटके हैं.

यह भी देखें- VIDEO: युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा ने अक्षय कुमार के इस गाने पर किया जबरदस्त डांस

जब उनसे यहां की और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के बीच तुलना करने के बारे में पूछा गया तो चाहर ने कहा, ‘शुरूआती मैचों में हमें लगा कि यहां का विकेट वानखेड़े स्टेडियम के विकेट की तरह ही है जो बल्लेबाजों के लिए आसान है. अब विकेट धीरे-धीरे धीमा हो रहा है इसलिए मुझे अपनी लेंथ में कुछ तालमेल बिठाना पड़ा.’

चाहर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘वानखेड़े में एक स्पिनर को शार्ट गेंदें फेंकनी पड़ती है लेकिन हम यहां फुल लेंथ गेंदबाजी कर रहे हैं क्योंकि मैदान काफी बड़े हैं और पिचें थोड़ी धीमी हैं, तो हम फुल लेंथ गेंद फेंक सकते हैं और बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते हैं.’

राहुल चाहर को ये भी लगता है कि कलाई के स्पिनर ज्यादा कामयाब हैं क्योंकि वे मैदान बड़े होने से स्वछंदता से गेंदबाजी कर सकते हैं जिसका उदाहरण आरसीबी (RCB) टीम के युजवेंद्र चहल हैं जिन्होंने अभी तक 15 विकेट झटक लिए हैं.

उन्होंने कहा, ‘शायद, मैदान बड़े हैं और कलाई के स्पिनरों को स्वछंदता से गेंदबाजी करने की आजादी मिल रही है और वो फ्लाइट दे सकते हैं और जब एक लेग स्पिनर अन्य स्पिनरों की तुलना में फ्लाइट देता है तो उसे हिट करना आसान नहीं है इसलिए वो ज्यादा कामयाब हैं.’

चाहर ने कहा, ‘मैं जहीर भईया (पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान) के पास जाता हूं क्योंकि पिछले साल से वो जो भी मुझे कहते हैं, मैं समझ सकता हूं. वो मेरी गेंदबाजी को भी समझते हैं और कभी कभार जब मैं गेंदबाजी कर रहा होता हूं तो वह एक घंटे तक बैठते हैं. पिछले साल उन्होंने मेरा अलग सेशन लिया था और मुझे समस्याएं और उनका हल बताया था और मैं हमेशा उनके पास जाता हूं.’
(इनपुट-भाषा)





Source link