Pipe of ash dam stolen, 5 pipes of 6 feet seized | राख बांध के पाइप चोरी, 6 फीट के 5 पाइप किए जब्त

Pipe of ash dam stolen, 5 pipes of 6 feet seized | राख बांध के पाइप चोरी, 6 फीट के 5 पाइप किए जब्त


बैतूल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सतपुड़ा पावर प्लांट के 111 हेक्टेयर में फैले राख बांध से बीती रात पाइप चोरी चले गए। गोल टेकरी के पास से चोरों ने राख वाली पाइप लाइन काटकर ले गए। इस बीच मुखबिर की सूचना पर एसआई एसएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद पावर प्लांट के सुरक्षा विभाग ने 6 फीट के 5 पाइप जब्त कर अपने कब्जे में लिए। मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं हुई है। एक पखवाड़े के अंदर राख पाइप लाइन चोरी होने की यह दूसरी घटना है। इकाई क्रमांक 6 और 7 के बंद होने के कारण चोरों को राख पाइप लाइन काटने में आसानी होती है। रात के अंधेरे में बाकायदा कटिंग सेट से पाइप लाइन काटने का काम धड़ल्ले से किया जाता है। सुरक्षा विभाग ने घटनास्थल पर हेड कांस्टेबल एलआर वामनकर और नीलम सिक्योरिटी के जवानों को भेजकर खाई से चोरों द्वारा काटे गए पाइप बमुश्किल बाहर निकालकर पावर प्लांट में जमा किए। पाइप चोरी के मामले में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पाइप काटने वाले ने स्वीकार किया यह काम लंबे समय से चल रहा है, दो ट्राॅली पाइप पहले ही जा चुके थे, तीसरी ट्राॅली में पाइप लादने की तैयारी के दौरान ही एसआईएसएफ मौके पर थी। उक्त व्यक्ति को छोड़ दिए जाने की चर्चा जोरों पर चल रही है। जैसा कि वीडियो में देखने को मिल रहा है। सुरक्षा विभाग अधिकारी राकेश भार्गव ने बताया घटना की सूचना मिलते ही रात्रि में मौके पर पहुंचकर सुरक्षा गार्डों को तैनात कर कटे हुए पाइप को अपने कब्जे में लिए। इस मामले की जांच की जा रही है। निरीक्षक अवधेश शर्मा का कहना है नियमित गश्त होती है। बीती रात पाइप काटने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पाइप जब्त किए हैं।



Source link