रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जनशिक्षा केंद्र सरसी में पदस्थ जनशिक्षक कृष्णगोपाल सिलावट के 5 साल पूरे होने पर उनका विदाई सम्मान समारोह रखा। उनकी जगह शिवनारायण धाकड़, रितेश चाेपड़ा ने पदभार ग्रहण किया। अतिथि सादाखेड़ी प्राचार्य जी.एल. आर्य, बीएसी देवराम मतानिया, सरसी स्कूल प्रभारी भारतीय भावसार, बद्रीलाल मड़ोतिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। कोविड-19 से बचाव और उसके बारे में जानकारी देते हुए शपथ दिलाई। स्वागत भाषण शिवनारायण धाकड़ ने दिया। अतिथियों का स्वागत शिक्षक रामेश्वर बोड़ाना, रामदयाल पाटीदार, कल्लूसिंह राठौड़, बाबूलाल छाबड़ा, राधेश्याम चौधरी, चैनीराम राठौर, जगदीश बामनिया, भेरूलाल खारोल, कल्पना पालीवाल, पुखराज, सुमन, रामचंद्र दायमा ने किया। अतिथियों ने जनशिक्षक सिलावट का शाॅल-श्रीफल भेंटकर और साफा बांधकर सम्मान किया। वहीं नवीन जनशिक्षकों का भी सम्मान किया। सभी ने सिलावट के पांच साल के कार्यकाल की सराहना की।