- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Ban On Meeting Of Prisoners In Jails Lifted; Now The Family Will Be Able To Meet From November 1, Now Only Video Calling Is Available
भोपाल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश की जेलों में बंद बंदी अब 1 नवंबर से अपने परिजनों से मुलाकात कर सकेंगे। – फाइल फोटो
- कोरोना संक्रमण के चलते 23 मार्च से जेल में बंद कैदियों से मुलाकात पर रोक लगा दी थी
- पहले चार बार एक-एक महीने बढ़ाई गई प्रतिबंध की अवधि, अंतिम बार दो महीने के लिए पाबंदी लगा दी थी
मध्यप्रदेश की जेलों में बंद बंदियों को अपनों से मिलने का अब इंतजार खत्म होने जा रहा है। जेल मुख्यालय ने बंदियों को 1 नवंबर से परिजनों से मुलाकात प्रारंभ करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अभी मुलाकात पर 31 अक्टूबर तक रोक लगी है। इससे पहले इसे 4 बार बढ़ाया गया था। अगस्त में तो सीधे 2 महीने के लिए मिलने पर रोक लगा दी थी। पहले यह प्रतिबंध 31 अगस्त तक था। हालांकि इस दौरान कैदियों को वीडियो कॉल की सुविधा दी गई।
चार बार रोक की अवधि बढ़ाई जा चुकी
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते 23 मार्च से लॉकडाउन शुरू किया गया था। इसके तहत जेल में बंदियों से मुलाकात पर भी 31 मई तक रोक लगा दी गई थी। वहीं, प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मुलाकात पर रोक की अवधि एक माह और बढ़ाकर यह 30 जून तक कर दी थी। इसके बाद शासन के आदेश पर अब इसे 31 जुलाई और फिर 31 अगस्त कर दिया था।