- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Bhind
- Construction Of A Drain Running For 11 Months In Ward 22 23; Could Not Get A Drain In 11 Months, 3 Thousand People Are Worried About Daily Commuting
भिंड2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
चतुर्वेदी नगर में सड़क पर पसरा मलबा और मिट्टी।
- मिट्टी के ढेर लगे होने से घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे वाहन
शहर के वार्ड क्रमांक 22- 23 में चतुर्वेदी नगर से अरेले की पुलिया तक सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण कार्य बीते 11 महीने में पूरा नहीं हो सका है। नाले के लिए खोदी गई मिट्टी सड़क के किनारे अटी होने और जलभराव होने से करीब 3 हजार की आबादी को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुदाई के दौरान कई जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से नलों से गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर नागरिक नगर पालिका के अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक नाला निर्माण की गति जोर नहीं पकड़ पाई है।
यहां बता दें चतुर्वेदी नगर एवं इसके आसपास के इलाकों में जल भराव की समस्या के निदान के लिए वर्ष 2019 में नाला निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन जब नाले के खुदाई कराई गई तो मिट्टी और मलबा सड़क पर रखवा दिया गया लेकिन इसके उठवाने की सुध नहीं ली गई। नाला निर्माण धीमी गति से होने से आसपास की गलियों में जलभराव की समस्या उपज गई है। इससे एक ओर मच्छर पनप रहे हैं वहीं दूसरी ओर बीमारियां फैलने का अंदेशा उत्पन्न हो गया है।
नाले के लिए हुई खुदाई के दौरान कई घरों के नल कनेक्शन के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे नलों से गंदा पानी पहुंच रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि नाला निर्माण होने से समस्या का समाधान होगा लेकिन इसके पहले उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इन समस्याओं को लेकर नगर पालिका अधिकारी- कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया गया है लेकिन अब तक नाला निर्माण की गति तेज नहीं हुई है।
इस संबंध में नपा सीएमओ सुरेंद्र शर्मा का कहना है किप्रत्येक निर्माण कार्य के लिए समय सीमा निर्धारित की जाती है। वाजिब कारण न होने पर ठेकेदार पर कार्रवाई का प्रावधान है। नाले के निर्माण में देर क्यों हुई इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वाहन नहीं निकाल पा रहे
नाला निर्माण के लिए खुदाई के बाद पसरे मलबे को न उठवाए जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है। कई लोग तो अपने घरों से वाहन तक नहीं निकाल पा रहे हैं।
वीरेंद्र सिंह भदौरिया, वार्डवासी
खुदाई में टूटे नल
नाला खुदाई में टूट गई नल लाइन की मरम्मत निर्माण एजेंसी को करना चाहिए लेकिन ऐसा न कराने से कई घरों में अब तक गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।
बृजेंद्र सिंह भदौरिया, वार्डवासी
बीमारियां फैलने का डर
नाला निर्माण में देरी हकई महीने से पानी रुका हुआ है। लंबे समय तक जलभराव रहने से बीमारियां फैलने का अंदेशा हो गया है।
वीशू राजावत, वार्डवासी
किसी को चिंता नहीं
हम वार्डवासियों ने नाला निर्माण कार्य जल्दी कराने व समस्याओं के निदान की मांग कई बार की है लेकिन किसी को चिंता नहीं।
आदित्य भदौरिया, वार्डवासी