- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Digvijay Singh Reaction After Shivraj Singh Chouhan Ministers Pradyuman Singh Tomar Knee Down
भोपाल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कांग्रेस कार्यकर्ता के सामने घुटनों के बल बैठे हुए हैं।
- प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आप किसी के समर्थन (कांग्रेस) में नहीं जाओगे
- वीडियो शेयर कर दिग्विजय सिंह ने कहा- यही फर्क है बिकाऊ और टिकाऊ में
ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक शिवराज के मंत्री प्रद्युम्न सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कार्यकर्ता के सामने घुटने टेक कर पैरों में झुक रहे हैं और हाथ जोड़कर चलने की विनती कर रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि यही फर्क है बिकाऊ और टिकाऊ में। कांग्रेस को अपने टिकाऊ कार्यकर्ताओं और नेताओं का पूरा ख्याल रखना चाहिए। दिग्विजय सिंह वीडियो में दिख रहे कार्यकर्ता को कांग्रेस का बता रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
असल में, ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता को अपने साथ चलने के लिए मनाते हैं। जब कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ नहीं जाने की मजबूरी जताते हैं तो मंत्री तोमर उनके साथ घुटने के बल बैठ जाते हैं और फिर पैरों पर झुक जाते हैं। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें उठाने लगता है, इसमें उनका बेटा भी मंत्री को उठाकर ऊपर बैठने का निवेदन करते हैं। मंत्री सुनते नहीं हैं और हाथ जोड़कर बैठ रहते हैं। इसके बाद कहते हैं कि ‘तुम्हें हमारी कसम है अब किसी साथ मत जाना। अब हमारे साथ चलिए। कांग्रेस कार्यकर्ता इंकार करते रहते हैं, मंत्री हाथ जोड़कर उन्हें मनाते रहते हैं।’
कांग्रेस का तंज- यही फर्क है बिकाऊ और टिकाऊ
वीडियो को पर कांग्रेसी नेताओं ने तंज किया है। दिग्विजय सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘यही फर्क है बिकाऊ और टिकाऊ में। कांग्रेस को अपने टिकाऊ कार्यकर्ताओं और नेताओं का पूरा ख्याल रखना चाहिए। अभी तो घुटने टेके हैं 3 नवंबर तक यह साष्टांग करेंगे। चुनाव हारने के बाद आंख दिखाएंगे।’ पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भी इस वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ‘देखिये कैसे एक बिकाऊ मंत्री ने कांग्रेस के टिकाऊ कार्यकर्ता के आगे घुटने टेक दिए, कांग्रेस के चंद नेता बिकाऊ हो सकते है मगर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता टिकाऊ है।’