Indore Crime News; Madhya Pradesh Man Killed In Jawahar Tekri Near Indore Chandan Nagar Area | कांच गाेदाम के पास गंभीर घायल मिले युवक की मौत, परिजन बोले – किसी ने उसकी हत्या की, शरीर पर थे 8 से 10 घाव, पेट में घुसा दिया था कांच का टुकड़ा

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indore Crime News; Madhya Pradesh Man Killed In Jawahar Tekri Near Indore Chandan Nagar Area

इंदौर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जावेद जवाहर टेकरी पर कांच के गोदाम में काम करता था।

  • चंदन नगर पुलिस ने मामले को जांच में लिया, युवक गंभीर हालत में जवाहर टेकरी में गोदाम के पास पड़ा था

चंदन नगर क्षेत्र में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि उसकी अज्ञात बदमाशों ने हत्या की है। उसके शरीर पर 8 से 10 घाव हैं। उसके पेट में भी गंभीर घाव हैं। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने कांच घुसा दिया हो। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जावेद के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

जावेद के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

चंदन नगर पुलिस के अनुसार मृतक जावेद है। वह जवाहर टेकरी स्थित कांच के गोडाउन में काम करता था। देर रात उसे कुछ लोग अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि देर रात कुछ लाेग उसे घायल अवस्था में ऑटाे से लेकर अस्पताल आए थे। कुछ देर बाद हमारे पास काॅल आया कि आपका भाई जख़्मी हो गया है और अस्पताल में है। हम अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उसके शरीर पर 8 से 10 घाव थे। उसके पेट में भी कांच घुसा दिया था। उसने बताया कि जावेद कांच का काम करता था। उसके साथियों का कहना है कि जवाहर टेकरी में सामने वाले गोडाउन के पास वह घायल हालत में पड़ा था। उसका आरोप है कि भाई की हत्या की गई है।

Source link