- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Robbery In Jabalpur’s Adhartal And Sanjeevani Nagar, Millions Of Goods Crossed At The House Of A Retired Army Man
जबलपुर12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अधारताल सुहागी में चोरों ने रिटायर्ड आर्मी मैन के सूने घर को निशाना बनाया। चोर घर से 50 हजार नकदी सहित लाखों के जेवर समेट ले गए। आर्मी मैन ने शनिवार को थाने पहुंच कर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। संजीवनी नगर में भी पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज की है।
अधारताल पुलिस के अनुसार सरस्वती कॉलोनी सुहागी निवासी ब्रजवासी लाल दाहिया आर्मी से रिटायर्ड हैं। वे आनेगांव पैतृक घर गए हुए थे। घर पर पत्नी व बेटा रीतेश कुमार दाहिया थे। गुरुवार को रीतेश मां के साथ घर में ताला लगाकर बहन के घर सीओडी कॉलोनी चला गया। शुक्रवार रात को परिवार वहां से लौटा तो घर बिखरा मिला। घर की अलमारी, पेटी खुला था। उसमें रखा 50 हजार रुपए नकद, सोने चांदी के जेवर गायब थे। रीतेश के मुताबिक लगभग दो लाख रुपए कीमत के जेवर थे।
उधर, संजीवनी नगर में दिन दहाड़े चोरी
चोरो ने संजीवनी नगर क्षेत्र में दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि जोशी मोहल्ला गढ़ा पुरवा निवासी दीपक तिवारी की पत्नी गिरिजा तिवारी शुक्रवार दोपहर में 3.30 बजे पड़ोसी के घर गई थीं। उसी दौरान कोई उनके घर में घुसकर सोने का हार व झुमकी चोरी कर ले गया।