Sister Filed Case Fraud Against Her Brother In Madhya Pradesh Indore | 56 साल की बहन ने 65 साल के भाई के खिलाफ दर्ज करवाया धोखाधड़ी का केस, बाेली – अपने नाम कर ली प्रॉपर्टी

Sister Filed Case Fraud Against Her Brother In Madhya Pradesh Indore | 56 साल की बहन ने 65 साल के भाई के खिलाफ दर्ज करवाया धोखाधड़ी का केस, बाेली – अपने नाम कर ली प्रॉपर्टी


इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अन्नापूर्णा पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया है।

  • बहन बोली – बिना जानकारी दिए भाई ने खेती की जमीन को फर्जी तरीके से नामांतरण करवा लिया

अन्नपूर्णा थाना पुलिस को 56 साल की एक महिला ने अपने भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। महिला का आऱोप है कि उन्हें बिना बताए भाई ने प्रापर्टी खुद के नाम कर ली है।

अन्नपूर्णा टीआई सतीश द्विवेदी के अनुसार 56 साल की गीता पति स्व. सुनील परमार निवासी 2/1 उषागंज की शिकायत पर उनके भाई गोविंद चावड़ा निवासी 4 बी मधुबन काॅलोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पिता स्वर्गीय मांगीलाल चावडा की चार संतान हैं। बेटा गोविंद चावड़ा और तीन बेटियां हैं। पिता की ग्राम भीलदी तहसील सतवास जिला भूमि है। इस जमीन की कभी भी पिता ने कोई वसीयत नहीं लिखी है। उन्हें बिना जानकारी दिए गोविंद ने उस खेती की जमीन को फर्जी तरीके से नामांतरण करवा लिया। इसके बाद पुलिस ने जांच की और फिर केस दर्ज किया है।



Source link