This time Ravan will burn on the terms; CD to be videographed in 48 hours; Government holiday on 26 | इस बार शर्तों पर जलेगा रावण; वीडियोग्राफी कर 48 घंटे में देना होगी सीडी; सरकारी अवकाश 26 को

This time Ravan will burn on the terms; CD to be videographed in 48 hours; Government holiday on 26 | इस बार शर्तों पर जलेगा रावण; वीडियोग्राफी कर 48 घंटे में देना होगी सीडी; सरकारी अवकाश 26 को


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • This Time Ravan Will Burn On The Terms; CD To Be Videographed In 48 Hours; Government Holiday On 26

इंदौर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मालवा मिल स्थित चंद्रगुप्त परिसर में छोटे साइज के कई रावण बेचने के लिए रखे गए।

  • सैनिटाइजेशन, मास्क, डिस्टेंसिंग की जिम्मेदारी आयोजकों की

धार्मिक कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधात्मक धारा 144 के तहत जारी किए गए निर्देशों के अनुसार एसडीएम रावण दहन कार्यक्रम की मंजूरी 16 शर्तों के आधार पर दे रहे हैं। सौ से अधिक जनसमूह वाले कार्यक्रम के आयोजकों को एसडीएम से मंजूरी लेने के बाद कार्यक्रम की 48 घंटे के अंदर वीडियोग्राफी की सीडी भी जमा कराना है। इन कार्यक्रमों का राजनीतिक उपयोग नहीं हो सकेगा। उल्लंघन होने पर धारा 188 के तहत वैधानिक कार्रवाई आयोजक पर होगी। सभी गाइडलाइन का पालन कराने की जिम्मेदारी आयोजक की होगी।

सैनिटाइजेशन, मास्क, डिस्टेंसिंग की जिम्मेदारी आयोजकों की

  • रावण की ऊंचाई पर प्रतिबंध नहीं, पंडाल 30 बाय 45 फीट से अधिक बड़ा नहीं होगा। प्रतीकात्मक रूप से श्रीराम का चल समारोह निकल सकेगा।
  • सौ से अधिक जनसमूह वाले आयोजन के लिए मंजूरी जरूरी। मैदान के हिसाब से लोगों को शामिल होने की मंजूरी होगी जिससे डिस्टेंसिंग बनी रहे।
  • आयोजक को मंजूरी लेते समय बताना होगा कि कितने बजे कार्यक्रम होगा। मैदान का साइज एक लाख वर्गफीट होने पर अधिकतम 500 लोग ही रहेंगे।

चलित दर्शन… ज्यादा देर नहीं रुक सकेंगे
1. दशहरा मैदान में रा‌वण की ऊंचाई 21 फीट होगी। संयोजक सत्यनारायण सलवाड़िया ने बताया आयोजन के स्वरूप को छोटा कर दिया है। हर साल यहां करीब 50 हजार दर्शक जुटते हैं।

2.संस्था सूर्य मंच के संयोजक सन्नी पठारे व सदस्य जौहर मानपुरवाला ने बताया, 15 फीट का रावण दहन होगा। शोभायात्रा एवं प्रसादी वितरण निरस्त है। रावण दहन रात 9 बजे किया जाएगा।

3.तिलक नगर में 11 फीट का रावण जलेगा। 59वां वर्ष है। आयोजक मीत कश्यप ने बताया चलित दर्शन करना होंगे। आतिशबाजी, सांस्कृतिक आयोजन नहीं होंगे। मंच भी नहीं लगेगा।

4.बोयत श्री मित्र मंडल द्वारा 21 फीट के रावण का दहन होगा। सांस्कृतिक आयोजन और आतिशबाजी नहीं की जाएगी। 19 वर्षों से दो नंबर स्कूल ग्राउंड छावनी में आयोजन होता आ रहा है।

5.चिमनबाग दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल यादव के अनुसार रावण की ऊंचाई 21 फीट होगी। शाम 7 से 8 बजे के बीच रावण दहन होगा।

6.वीडीएस ग्रुप कालानी नगर द्वारा 25 साल से रावण दहन किया जा रहा है। अध्यक्ष विकास पांडे के अनुसार 7 बजे रावण दहन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।



Source link