Tulsi Silawat Kamal Nath, Sanwer Election Update; Slogans Against BJP Candidate, Congress Sarpanch Distributing Money | दो वीडियो के बाद गरमाई राजनीति, नाहरखेड़ा में सिलावट के खिलाफ नारेबाजी, कमलनाथ की सभा के लिए पैसा बांटते दिखे कांग्रेसी

Tulsi Silawat Kamal Nath, Sanwer Election Update; Slogans Against BJP Candidate, Congress Sarpanch Distributing Money | दो वीडियो के बाद गरमाई राजनीति, नाहरखेड़ा में सिलावट के खिलाफ नारेबाजी, कमलनाथ की सभा के लिए पैसा बांटते दिखे कांग्रेसी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Tulsi Silawat Kamal Nath, Sanwer Election Update; Slogans Against BJP Candidate, Congress Sarpanch Distributing Money

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

वीडियो में कुछ लोग सिलावट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिख रहे हैं।

  • सुबह कांग्रेस की तरफ से एक वीडियो वायरल हुआ, सिलावट को लोगों के विरोध के बाद लौटना पड़ा

सांवेर विधानसभा उपचुनाव में जीत को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को जारी हुए दो अलग-अलग वीडियो से राजनीति में उबाल आ गया। सुबह कांग्रेस की तरफ से एक वीडियो वायरल हुआ। उसमें दिखाया गया कि जनसंपर्क के लिए नाहरखेड़ा पहुंचे भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट को लोगों के विरोध के बाद लौटना पड़ा। वहीं, दूसरे वीडियो में कांग्रेस समर्थित सरपंच कमलनाथ की सभा में भीड़ जुटाने के लिए पैसा बांटते हुए दिख रहे हैं। हालांकि भाजपा ने तीसरा वीडियो भी जारी किया, उसमें सिलावट का नाहरखेड़ा में भव्य स्वागत दिख रहा है।

कांग्रेसी रुपए बांटने दिखाई दे रहे हैं।

कांग्रेसी रुपए बांटने दिखाई दे रहे हैं।

यह है नाहरखेड़ा के वीडियो में- वीडियो में कुछ लोग सिलावट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। कोई यह कहता हुआ भी दिख रहा है कि सिलावट को घुसने नहीं देंगे।

सरपंच पैसा बांटते हुए दिख रहे – भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा द्वारा जारी वीडियो में कमलनाथ की पाल कांकरिया सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में लाने के लिए लोग पैसे बांटते हुए दिख रहे हैं। शर्मा के अनुसार कांकरिया बोर्डिया की सरपंच कृष्णा पांचाल के पति गोपाल पैसा बांटते हुए दिख रहे हैं। वीडियो सहित भाजपा ने शिकायत दर्ज करवाई।

भाजपा ने नाहरगढ़ का तीसरा वीडियो भी जारी किया।

भाजपा ने नाहरगढ़ का तीसरा वीडियो भी जारी किया।

तीसरा वीडियो भाजपा ने जारी किया। इसमें नाहरखेड़ा में लोग सिलावट का भव्य स्वागत करते दिख रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने आरोप लगाया कि अपनी हार की आहट से बौखलाए प्रेमचंद गुड्डू चुनाव में अराजकता फैलाना चाहते हैं।



Source link