When the farmers surrounded, they said – go to hell party; Later cleaning – She worships Bharatiya Janata Party | किसानों ने घेराव किया तो बोलीं- भाड़ में जाए पार्टी; बाद में दी सफाई- वे भारतीय जनता पार्टी की पूजा करती हैं

डबरा17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इमरती देवी (फाइल फोटो)

अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वाली मंत्री इमरती देवी का शुक्रवार की शाम किसानों ने घेराव कर दिया। इस दौरान इमरती ने कहा, ‘भाड़ में जाए पार्टी…’ हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की पूजा करती हैं।

इमरती ने कहा कि घेराव के दौरान कुछ लोगों ने धरने पर बैठने की बात कहकर कांग्रेस के नारे लगा दिए इसलिए उन्होंने उस पार्टी के लिए भाड़ में जाए कहा था। दरअसल शुक्रवार की शाम इमरती देवी मसूदपुर की सभा से लौटकर आ रहीं थीं। इसी बीच मंडी गेट के सामने किसानों ने उनका वाहन रोककर घेराव कर दिया।

इमरती ने किसानों से कहा कि वे किसान की मोड़ी (लड़की) हैं और किसानों के साथ हैं। उसी दौरान किसानों ने उनसे कहा कि वे उनके साथ धरने पर बैठ जाएं और उनकी लड़ाई लड़े। इसी दौरान किसी किसान ने पार्टी की बात की तो उन्होंने कहा कि पार्टी जाए भाड़ में।

Source link