Bhopal Police arrested a couple From Jalandha, couple escaped after making fraud of Rs 60 lakh in Bhopal | जालंधर में छिपा था भोपाल में 60 लाख रुपए ठगकर भागा दंपति, धरा गया

Bhopal Police arrested a couple From Jalandha, couple escaped after making fraud of Rs 60 lakh in Bhopal | जालंधर में छिपा था भोपाल में 60 लाख रुपए ठगकर भागा दंपति, धरा गया


जालंधर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिंबॉलिक इमेज।

  • आरोपियों की पहचान मनीष शर्मा और उसकी पत्नी मोना शर्मा के रूप में हुई है
  • 6 महीने से पाली हिल अपार्टमेंट्स में रहा दंपति अब घर बेचने के तैयार था

जालंधर में रविवार को भोपाल पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने यहां से एक दंपति को गिरफ्तार किया है, जो भोपाल में लोगों से 60 लाख रुपए ठगने के बाद भागकर यहां छिप गया था। टीम आरोपी मनीष शर्मा और उसकी पत्नी मोना शर्मा को पकड़कर साथ में भोपाल ले गई।

भोपाल से आए क्राइम ब्रांच के एसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि मनीष और उसकी पत्नी मोना ने भोपाल में दर्जनभर से ज्यादा लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा दिया। उन्होंने साठ लाख से ज्यादा रुपए लोगों के लिए और वहां से भाग गए। वहां दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। उन को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों जालंधर में छिपे हुए हैं। रविवार सुबह यहां जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस को साथ लेकर गुरु अमरदास नगर कॉलोनी के पास स्थित पाली हिल अपार्टमेंट्स में छापेमारी की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पुलिस के पीछे लगी होने की भनक थी। इसी के चलते पिछले करीब 6 महीने से यहां रहने के बाद अब घर बेचने के लिए तैयार बैठे थे। इन्होंने लोगों को नकद पैसा देने वाले ग्राहक को ढूंढने के लिए कहा था। आज सुबह जब टीम पहुंची तो मनीष घर पर मिला, लेकिन मोना पास ही कहीं घर में हो रहे कीर्तन में गई थी। पुलिस ने उसे वहीं से उठा लिया। उनको ले जाने के एक घंटे बाद पुलिस ने दोबारा घर में सर्च की। बताया जा रहा है पुलिस को वहां से कुछ नकदी भी मिली है।



Source link