- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Former Union Minister Bhuria’s Indecent Remarks On Kasdekar; Said Cut Off The Nose Of The Tribals, Left The Elderly Father in law, Now Leave The Husband Somewhere
बुरहानपुर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेपानगर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने पहुंचे थे पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर पर अभद्र टिप्पणी की।
- भूरिया बोले- सुमित्रा कास्डेकर 35 करोड़ में बिक गई, आपका वोट 2-2 हजार में बेच दिया
मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा उपचुनावों में नेताओं के बीच अभद्र बयानबाजी और अमर्यादित भाषा का प्रयोग जारी है। ताजा मामला बुरहानपुर के नेपानगर में सभा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कांग्रेस से बगावत कर भाजपा ज्वाइन करने वाली सुमित्रा कास्डेकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि, ‘सुमित्रा कास्डेकर ने आदिवासियों की नाक काटी है। वह 35 करोड़ में बिक गईं। अपने बुजुर्ग ससुर को सेवा करने के समय छोड़ दिया, अब कहीं पति को भी न छोड़ दे। भूरिया का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
कांग्रेस के आदिवासी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतीलाल भूरिया ने जनसभा के मंच पर कास्डेकर के ससुर मोतीलाल कास्डेकर को खड़ा कर दिया। बोले- सुमित्रा कास्डेकर ने बिकने के पहले आपसे पूछा नहीं, पूछना तो चाहिए था। भूरिया नेपानगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन पटेल के समर्थन में बोरी गांव में जनसभा में बोल रहे थे। भाजपा ने इस बयान पर आपत्ति लेते हुए जल्द ही चुनाव आयोग को शिकायत व कानून कार्रवाई करने की बात कह रही है।