वरुण चक्रवर्ती ने शनिवार को आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ पांच विकेट लिए और इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल के मौजूदा सीजन में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. तमिलनाडु के इस मिस्ट्री स्पिनर ने अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में शानदार ‘पंच’ के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को मात दी. मैच के बाद अपनी इस परफॉर्मेंस और अपने आईपीएल सफर को लेकर वरुण इमोशनल नजर आए.
युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री ने समंदर किनारे रेत में किया धमाकेदार डांस, देखें- VIDEO
वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल हीरो बनने की अपनी यात्रा को याद किया, जिसमें काफी उतार-चढ़ाव थे. उन्होंने खुलासा किया कि कैसे 2015 में आर्किटेक्ट के रूप में अपनी नौकरी में संघर्ष कर रहे थे. कैसे इसने उन्हें क्रिकेट में वापसी के लिए प्रेरित किया और उसके बाद से उन्हें कोई नहीं रोक पाया.उन्होंने क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले से कहा, ”2015 के आसपास, जब मैं पैसे नहीं कमा रहा था. मैं फ्रीलांसिंग कर रहा था और मैं अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा था. तब मैंने सोचा कि मुझे कुछ अलग करना होगा, इसलिए मैं क्रिकेट की तरफ गया.”
IPL 2020 Playoff: 3 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय, अब 1 जगह के लिए 4 दावेदार
यह पूछे जाने पर कि क्या वह फिर से आर्किटेक्ट नहीं होंगे? इस पर वरुण ने कहा, ”वह उस नौकरी को नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि वह आर्किटेक्चर से प्यार करते हैं और इस पर बने रहना चाहते हैं. क्रिकेट में वापसी से पहले चक्रवर्ती ने कुछ साल तक एक निजी फर्म में काम किया था. अब उनके नाम पर एक आईपीएल ‘फिफर’ है और क्रिकेट पिच पर उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है.
“My role was clear to attack the stumps, and I had faith in my process”#KKRHaiTaiyaar #Dream11IPL #KKRvDC pic.twitter.com/GNdKvgGKTo
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) October 24, 2020
बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीतिश राणा (81 रन) और हरफनमौला सुनील नारायण (64 रन) के अर्धशतकों के बाद वरुण चक्रवर्ती (20 रन देकर पांच विकेट) की फिरकी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से करारी शिकस्त दी.
पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ महज 84 रन पर सिमटकर हार का सामना करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इस जीत से शानदार वापसी की. उसके अब 11 मैचों में 12 अंक हो गये हैं जिससे वह चौथे स्थान पर बनी हुई है.