IPL 2020: मोनू कुमार सिंह ने किया चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए डेब्यू
मोनू कुमार (Monu Kumar) झारखंड के तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें 2018 में चेन्नई ने अपने स्क्वाड में शामिल किया था लेकिन उन्हें अब आरसीबी के खिलाफ आईपीएल डेब्यू का मौका मिला है
- News18Hindi
- Last Updated:
October 25, 2020, 4:13 PM IST
कौन हैं मोनू कुमार?
पहले आपको बता दें आखिर मोनू कुमार (Monu Kumar) हैं कौन? मोनू कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं. रांची का होने की वजह से वो धोनी के करीबी हैं और साक्षी धोनी भी उन्हें अच्छी तरह जानती हैं. मोनू कुमार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें साक्षी धोनी उनके सिर पर किस करती दिखाई दे रही थीं. कई फैंस तो उन्हें साक्षी का असिस्टेंट मानते थे.
धोनी के शहर का रहने वाला ये तेज गेंदबाज अपनी सटीक लाइन लेंग्थ और अच्छी बाउंसर के लिए जाना जाता है. साल 2017 में एमएस धोनी ने झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेली थी जिसमें मोनू कुमार भी शामिल थे. उस दौरान मोनू कुमार ने धोनी के साथ खूब वक्त बिताया और पूर्व कप्तान को उनमें टैलेंट नजर आया. यही वजह है कि साल 2018 में चेन्नई ने बैन के बाद वापसी के साथ ही मोनू को अपने स्क्वाड में जगह दी.
Rockstar #MonuKumar in the house… #CSK pic.twitter.com/gJWLnbu3ye
— 🇮🇳 (@bohutaalsi) October 25, 2020
IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ ‘पंच’ लगाने के बाद इमोशनल हुए वरुण चक्रवर्ती, याद किया अपना सफर
संजू सैमसन-श्रेयस अय्यर के साथ खेला वर्ल्ड कप
आपको बता दें मोनू कुमार (Monu Kumar) साल 2014 में भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा थे. मोनू कुमार के साथ इस टीम में संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान जैसे खिलाड़ी खेले. ये खिलाड़ी जल्दी क्रिकेट की दुनिया में छा गए लेकिन मोनू को अब जाकर मौका मिला है. बता दें मोनू कुमार ने लिस्ट ए क्रिकेट में महज 5 रन प्रति ओवर रन खर्चे हैं. वहीं टी20 में इस तेज गेंदबाज ने महज 6.90 प्रति ओवर की दर से रन दिये हैं.