IPL 2020: एरॉन फिंच का इस सीजन में खराब प्रदर्शन
बैंगलोर के ओपनर एरॉन फिंच (Aaron Finch) ने आईपीएल 2020 में बेहद ही खराब प्रदर्शन किया है
- News18Hindi
- Last Updated:
October 25, 2020, 5:31 PM IST
फिंच कब जमाएंगे रंग
IPL 2020 के लिए एरॉन फिंच (Aaron Finch) को बैंगलोर ने बड़ी उम्मीदों से खरीदा था. फिंच पर बैंगलोर टीम ने 4.40 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च की लेकिन वो अपनी कीमत पर अबतक खरे नहीं उतरे हैं. एरॉन फिंच ने इस सीजन में महज 21.45 की औसत से 236 रन बनाए हैं. फिंच का स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 111 से कुछ ज्यादा रहा है और वो इस सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके हैं. फिंच जैसे बल्लेबाज की ओर से ऐसा प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक है. 11 मौके मिलने के बाद भी फिंच खुद को साबित नहीं कर सके हैं.
IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ ‘पंच’ लगाने के बाद इमोशनल हुए वरुण चक्रवर्ती, याद किया अपना सफरफिंच की तकनीक में लग रही है दिक्कत
ऐसा नहीं है कि एरॉन फिंच अच्छी गेंदों पर आउट हो रहे हैं. इस सीजन में देखा गया है कि फिंच की तकनीकी में काफी खामियां हैं. उन्हें लगातार इन स्विंग गेंद पर दिक्कत पेश आ रही है. फिंच ने इसके लिए अपना बैटिंग स्टाइल भी बदला है लेकिन उनका प्रदर्शन वैसे का वैसा ही है. ऐसे में हो सकता है कि कोहली एंड कंपनी अब किसी और विदेशी खिलाड़ी को मौका दे. बैंगलोर ने इस सीजन में अभी जोशुआ फिलीपी को दो ही मौके दिये हैं, हो सकता है उन्हें आरसीबी टीम मैनेजमेंट प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के बाद मौका दे. अगर फिंच जल्दी से रंग में नहीं लौटे तो उनके लिए मुसीबत हो सकती है.