आईपीएल (IPL 2020) के इस सीजन से बाहर होने के कगार पर खड़ी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कहा कि गणितीय रूप से अभी भी उनके पास एक मौका है
आईपीएल (IPL 2020) के इस सीजन से बाहर होने के कगार पर खड़ी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कहा कि गणितीय रूप से अभी भी उनके पास एक मौका है
- News18Hindi
- Last Updated:
October 25, 2020, 3:06 PM IST
सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कहा कि वे भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. उन्होंने कहा कि गणितीय रूप से अभी भी हमारे पास एक मौका है और वह पॉइंट टेबल को लेकर चिंता में नहीं हैं. दरअसल चेन्नई 11 में से आठ मुकाबलों में हार का सामना करने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी है. सीएसके के नाम 11 मैचों में छह अंक है और टीम अपने तीनों मैचों को बड़े अंतर से जीत कर प्लेऑफ में अगर-मगर के फेर के साथ पहुंच सकती है. इसके लिए दूसरी टीमों के नतीजे भी उसके मुताबिक होने चाहिए. आईपीएल की तीन बार की चैंपियन मौजूदा सत्र में हर विभागों में संघर्ष कर रही है. युवा खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं जताने के लिए टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की आलोचना भी हुई.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: देवदत्त पडिक्कल, एरोन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, मोईन अली, गुरकीरत सिंह, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसी, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, एमएस धोनी, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, मोनू कुमार