It took 5 years to register a life case for five thousand, accused still absconding | पांच हजार के लिए दी जान केस दर्ज होने में लगे 5 साल, आरोपी अभी भी फरार

It took 5 years to register a life case for five thousand, accused still absconding | पांच हजार के लिए दी जान केस दर्ज होने में लगे 5 साल, आरोपी अभी भी फरार


भोपाल11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।

  • खुदकुशी के एक साल बाद जांच के लिए भेजा था सुसाइड नोट
  • चार साल बाद हैंडराइटिंग एक्सपर्ट ने पुलिस को भेजी अपनी रिपोर्ट

ट्रेन से कटकर जान देने वाले युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने में छोला मंदिर पुलिस को पांच साल लग गए। उसे महज पांच हजार रुपए के लिए तीनों युवक प्रताड़ित कर रहे थे। पैसे देने के बाद भी उससे मारपीट की जाती थी।

युवक की जेब से मिला सुसाइड नोट पुलिस ने खुदकुशी के एक साल बाद हैंड राइटिंग एक्सपर्ट को जांच के लिए भेजा। चार साल बाद हैंडराइटिंग एक्सपर्ट ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट भेजी, तब जाकर ये एफआईआर हो सकी है। अभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

टीआई अनिल मौर्य के मुताबिक मार्च 2015 में शिव नगर फेस-टू निवासी 20 वर्षीय गोलू विश्वकर्मा ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। गोलू का शव पुलिस को भानपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला था। उसकी जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। इसमें गोलू ने महेश मेहरा, राजू मेहरा और सूरज अहिरवार से पांच हजार रुपए उधार लेने की बात लिखी थी।

लिखा था कि पूरी रकम चुका देने के बाद भी तीनों और रकम मांगते हैं और न देने पर उसके साथ मारपीट करते हैं। इसके बाद भी पुलिस ने उसका सुसाइड नोट हैंडराइटिंग एक्सपर्ट को भेजने में एक साल लगा दिए। चार साल तक हैंडराइटिंग एक्सपर्ट सुसाइड नोट की जांच करते रहे। उन्होंने हाल ही में अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंपते हुए बताया कि सुसाइड नोट गोलू ने ही लिखा था। इस आधार पर पुलिस ने पांच साल बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

पिपलानी इलाके में सड़क पार कर रहे युवक की बाइक सवार ने ली जान

पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित होप अस्पताल के पास पैदल सड़क पार कर रहे युवक की एक बाइक सवार ने जान ले ली।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात 30 वर्षीय अमजद खान सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में अमजद और बाइक सवार दोनों को चोट आई थी। हादसे के बाद अमजद को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक दिन चले इलाज के बाद अमजद ने दम तोड़ दिया। वह पेशे से मजदूर थे। पिपलानी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।



Source link