Luxury car vandalized in broad daylight | दिनदहाड़े लग्जरी कार में की तोड़फोड़

Luxury car vandalized in broad daylight | दिनदहाड़े लग्जरी कार में की तोड़फोड़


रतलाम8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को लीड कॉलेज के सामने एक फॉर्च्यूनर कार में चार-पांच युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की। पत्थरों से हमला कर आगे व साइड के कांच को नुकसान पहुंचाने के साथ ही पीछे का कांच फोड़ दिया। सुबह लगभग 10.45 बजे हुई घटना क्षेत्र में स्थित दुकानों पर लगे सीसीटीवी टीवी फुटेज में कैद हो गई। लगभग 10 मिनट तक उक्त कार पर पत्थर फेंकने के साथ ही कार में पीछे का दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास करते हुए युवक फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उक्त कार किसकी है और हमला करने वाले कौन इसका पता नहीं चल पाया है। स्टेशन रोड टीआई किशोर पाटनवाला ने बताया कि इन मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।



Source link