अबू धाबी: आईपीएल 2020 का 45वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबू धाबी के मैदान पर हो रहा है. मुंबई के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.
मालूम हो कि इस सीजन इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैच में मुंबई की पलटन ने 57 रनों से रॉयल्स को धोया था. वहीं आज के मुकाबले के लिए एम आई और राजस्थान की टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Team): रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डीकॉक, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, नाथन कुल्टर नाइल, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals Team): स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, रियान पराग, राहुल तवेतिया, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, अंकित राजपूत और कार्तिक त्यागी.