14 newly infected: 4 over 60 years old | 14 नए संक्रमित : 4 की उम्र 60 साल से ज्यादा

14 newly infected: 4 over 60 years old | 14 नए संक्रमित : 4 की उम्र 60 साल से ज्यादा


रतलाम19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में अक्टूबर में कोेरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। रविवार को 14 नए पॉजिटिव आए हैं। इसी के साथ कुल सक्रमितों का आंकड़ा 2231 पर पहुंच गया है। संक्रमितों में 4 लोगों की उम्र 60 साल से ज्यादा है। नए संक्रमितों में महेश नगर आनंद विहार के 45 वर्षीय पुरुष, पैलेस रोड के 57 वर्षीय पुरुष, पीएनटी कॉलोनी के 61 वर्षीय पुरुष, 61 वर्ष की महिला, कस्तूरबा नगर के 30 वर्षीय पुरुष, न्यू ग्लोबस सिटी की 34 वर्षीय महिला, जवाहर नगर के 40 वर्षीय पुरुष, 35 वर्ष की महिला, कस्तूरबा नगर की 65 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय व 11 वर्षीय बालिका, 70 वर्षीय पुरुष, 42 वर्ष की महिला, रावटी की 50 वर्षीय महिला शामिल हैं।



Source link