जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर टिप्पणी की थी. फाइल फोटो.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा (Assembly) की 28 सीटों पर उपचुनाव (By-Election) की सरगर्मी के बीच नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है.
सांवेर में विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी. इसे लेकर सांवेर के एसडीएम और रिटर्निंग अधिकारी ने पटवारी को नोटिस भेजकर 48 घंटे में जवाब मांगा है. बीते 24 अक्टूबर को सांवेर विधानसभा क्षेत्र में एक सभा के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से तुलना करते समय पटवारी ने मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
जीतू पटवारी ने दिया था ये बयान
सांवेर में जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तो कमलनाथ की पैरों की धूल भी नहीं हैं. इसे लेकर भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संतोष शर्मा ने चुनाव आयोग को शिकायत की है. इसके बाद जीतू पटवारी को नोटिस जारी किया गया है. बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी अपनी संभावित हार को देखते हुए बौखला गई है. यही वजह है कि उसके नेता मुख्यमंत्री के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. बीजेपी की माने तो जीतू पटवारी के बयान से एमपी की जनता का अपमान हुआ है. कमलनाथ की चाटुकारिता में जीतू पटवारी ऐसी भाषा बोल रहे हैं.