Congress candidate Hemant, who is spending more in elections than minister OPS, Ranveer of BJP in Gohad | मंत्री ओपीएस से ज्यादा चुनाव में खर्च कर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी हेमंत, गोहद में भाजपा के रणवीर सबसे आगे

Congress candidate Hemant, who is spending more in elections than minister OPS, Ranveer of BJP in Gohad | मंत्री ओपीएस से ज्यादा चुनाव में खर्च कर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी हेमंत, गोहद में भाजपा के रणवीर सबसे आगे


भिंड14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • रणवीर ने अब तक 6.39 लाख रुपए खर्चे

जिले की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया के सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी हेमंत कटारे धुआंधार खर्चा कर रहे हैं। वहीं जिले की दोनों सीटों पर चुनाव मैदान में उतरे कुल 53 उम्मीदवारों में गोहद से भाजपा प्रत्याशी रणवीर जाटव ने सबको पीछे छोड़ दिया है। रणवीर जाटव ने अब तक 6.39 लाख रुपया खर्च कर दिया है।

यहां बता दें कि निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि की सीमा तय कर रखी है। अभी तक यह सीमा 28 लाख रुपए थी। लेकिन कोरोना के चलते अब इसमें आयोग ने 10 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए उसे 30.8 लाख रुपए का दिया है। ऐसे में जिले की मेहगांव और गोहद सीट पर चुनाव मैदान में उतरे 53 उम्मीदवारों ने अपने पहले चरण का खर्चा निर्वाचन कार्यालय को दिया है, जिसमें मेहगांव सीट पर भाजपा प्रत्याशी और सरकार में मंत्री ओपीएस भदौरिया को खर्च के मामले कांग्रेस के प्रत्याशी हेमंत कटारे ने पीछे छोड़ दिया है। हेमंत ने अब तक 5.49 लाख रुपए खर्च किए हैं।

जबकि ओपीएस भदौरिया ने अब तक मात्र 2.56 लाख रुपया खर्च किया है। बसपा प्रत्याशी योगेश मेघ सिंह नरवरिया ने 86 हजार 239 रुपए खर्च होना बताया है। वहीं गोहद सीट पर भाजपा प्रत्याशी रणवीर 6.39 लाख खर्च करके सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं उनके मुख्य प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी मेवाराम अब तक 3.66 लाख रुपए ही खर्च कर पाए हैं। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी यशवंत पटवारी ने भी 2 लाख 86 हजार रुपए खर्च होना बताया है।

छोटे दलों और निर्दलीयों में अशोक त्रिपाठी सबसे आगे
मेहगांव सीट पर कुल 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें भाजपा, कांग्रेस और बसपा को छोड़ दिया जाए तो निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे अशोक त्रिपाठी भी खर्चे में पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी अब तक एक लाख चार हजार रुपए खर्च कर दिए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार रमेश हैं, जिन्होंने 55 हजार 666 रुपए खर्च होना बताया है।



Source link