- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Coronavirus News Cases Updates; 142 Patient Found In Indore City As Corona Cases Jump 33459 In Madhya Pradesh Indore
इंदौर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संस्था सूर्यसजृन ने रविवार रात को कोरोना वायरस रूपी रावण का दहन किया।
- सितंबर के 30 दिनों में 11 हजार 225 नए संक्रमित मरीज मिले थे, 174 मौतें हुई थीं
- अब तक कुल 33 हजार 459 केस सामने आए, 679 मौतें, अभी 3340 एक्टिव मरीज
त्योहारी सीजन में कोरोना के मरीजों के घटने का शुरू हुआ सिलसिला दशहरे पर भी जारी रहा और मरीजों की संख्या 142 पर आ गई। दो मरीजों की मौत भी हुई। इससे पहले 4 अगस्त को 122 मरीज आए थे, उसके बाद लगातार मरीज बढ़ते गए। सितंबर में 400 का आंकड़ा पार करने के बाद 14 अक्टूबर से मरीज कम होना शुरू हुए। अक्टूबर में सबसे कम मरीज 18 अक्टूबर को 181 थे। अच्छी बात ये है कि रविवार को पॉजिटिव रेट भी घटकर 2.90 फीसदी हो गया।
कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 33 हजार 459 केस सामने आए हैं। अक्टूबर के 25 दिनों की बात करें तो 8599 मरीज मिले हैं। हालांकि इन 8 महीनों में सितंबर सबसे ज्यादा घातक साबित हुआ है। एक सितंबर से 30 सितंबर तक कुल 11 हजार 225 नए संक्रमित मरीज मिले थे। अब तक हुई 679 मौतों में से सितंबर के 30 दिनों में 174 मौतें हुई थीं। अक्टूबर की बात करें तो अब तक 106 मरीजों की जान गई है।
पिछले कुछ दिनों से नए कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला 300 से कम हो गया है। रविवार देर रात 142 नए मामले सामने आए हैं। 4881 सैंपलों की जांच में 4726 की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब तक 3 लाख 82 हजार 560 सैंपलों की जांच हो चुकी है। संक्रमितों में 29440 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, जिले में अभी भी 3340 एक्टिव मरीज हैं। अब तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपलों की संख्या 101731 हो गई है। इंदौर में पहली बार 24 मार्च को कोविड-19 पॉजीटिव मरीज सामने आए थे। उसी समय पूरे देश में लाॅकडाउन लागू किया गया था। इसके बावजूद रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा होता रहा, लेकिन सितंबर में ताे मानाे काेराेना ब्लास्ट ही हो गया।
खजराना सबसे ज्यादा संक्रमित
देर रात आई रिपोर्ट के अनुसार सबसे संक्रमित क्षेत्रों में खजराना टॉप पर है। यहां 11 संक्रमित मिले हैं। वहीं, नवलखा, ओरेंज ओडेसी, मां दुर्गा नगर, मांगलिया, पटेल नगर में 4-4, विजय नगर, सांई शारदा पैलेस, तिलक नगर, सुदंर नगर, सांवरिया नगर, महावीर नगर, जानकी नगर, नगीन नगर और भवानीपुरा काॅलोनी में 3-3 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 98 क्षेत्रों में मिले मरीजों में ज्यादातर में एक और दो मरीज ही सामने आए हैं।
अक्टूबर के 25 दिन में कोरोना
| तारीख | संक्रमित | मौत |
| 1 अक्टूबर | 495 | 06 |
| 2 अक्टूबर | 481 | 07 |
| 3 अक्टूबर | 477 | 07 |
| 4 अक्टूबर | 454 | 05 |
| 5 अक्टूबर | 425 | 05 |
| 6 अक्टूबर | 482 | 06 |
| 7 अक्टूबर | 469 | 07 |
| 8 अक्टूबर | 441 | 06 |
| 9 अक्टूबर | 439 | 07 |
| 10 अक्टूबर | 429 | 07 |
| 11 अक्टूबर | 453 | 03 |
| 12 अक्टूबर | 418 | 05 |
| 13 अक्टूबर | 444 | 03 |
| 14 अक्टूबर | 260 | 02 |
| 15 अक्टूबर | 345 | 05 |
| 16 अक्टूबर | 312 | 01 |
| 17 अक्टूबर | 215 | 02 |
| 18 अक्टूबर | 181 | 02 |
| 19 अक्टूबर | 226 | 03 |
| 20 अक्टूबर | 220 | 02 |
| 21 अक्टूबर | 242 | 03 |
| 22 अक्टूबर | 251 | 01 |
| 23 अक्टूबर | 271 | 06 |
| 24 अक्टूबर | 263 | 03 |
| 25 अक्टूबर | 142 | 02 |
सितंबर में कोरोना के हाल
| तारीख | संक्रमित | मौत |
| 1 सितंबर | 243 | 04 |
| 2 सितंबर | 259 | 04 |
| 3 सितंबर | 279 | 05 |
| 4 सितंबर | 284 | 04 |
| 5 सितंबर | 276 | 03 |
| 6 सितंबर | 279 | 03 |
| 7 सितंबर | 295 | 06 |
| 8 सितंबर | 287 | 05 |
| 9 सितंबर | 312 | 05 |
| 10 सितंबर | 326 | 06 |
| 11 सितंबर | 341 | 07 |
| 12 सितंबर | 351 | 07 |
| 13 सितंबर | 379 | 05 |
| 14 सितंबर | 386 | 04 |
| 15 सितंबर | 393 | 06 |
| 16 सितंबर | 381 | 06 |
| 17 सितंबर | 396 | 06 |
| 18 सितंबर | 408 | 07 |
| 19 सितंबर | 393 | 07 |
| 20 सितंबर | 419 | 06 |
| 21 सितंबर | 446 | 04 |
| 22 सितंबर | 451 | 07 |
| 23 सितंबर | 414 | 08 |
| 24 सितंबर | 436 | 07 |
| 25 सितंबर | 445 | 07 |
| 26 सितंबर | 478 | 07 |
| 27 सितंबर | 468 | 06 |
| 28 सितंबर | 449 | 07 |
| 29 सितंबर | 482 | 07 |
| 30 सितंबर | 469 | 07 |