आर्चर के कैच को देखकर हैरान रियान पराग (फोटो क्रेडिट: ट्विटर)
जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने थर्ड मैन पर ईशान किशन का कैच लपका. हर किसी को यह गेंद बाउंड्री पार जाती नजर आ रही थी, मगर आर्चर ने कमाल का कैच लपकर हर किसी को हैरान कर दिया
- News18Hindi
- Last Updated:
October 25, 2020, 8:52 PM IST
11वें ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन ने बड़ा शॉट खेला. गेंदबाज कार्तिक त्यागी सहित राजस्थान रॉयल्स को गेंद बाउंड्री के पार जाती दिख रही थी, मगर आर्चर ने थर्ड मैन पर उछल पर एक हाथ से हवा में कैच लपका और हर किसी को हैरान कर दिया. रियान पराग और कार्तिक त्यागी ने तो हैरानी में मुंह पर ही हाथ रख लिया. बेन स्टोक्स भी आर्चर के इस कैच को देखकर दंग रह गए. किशन ने 36 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली.
Expressions galore as @JofraArcher takes a blinder 😯😯#Dream11IPL pic.twitter.com/j0Xb9TSJ0g
— IndianPremierLeague (@IPL) October 25, 2020
इससे पहले आर्चर ने मुंबई को पहला झटका भी दिया था. आर्चर ने क्विंटन डिकॉक को महज 6 रन पर आउट किया. हालांकि आर्चर के इस झटके से ईशान किशन ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर मुंबई इंडियंस को उबार दिया था. दोनों ने तेजी से बल्लेबजी की और पावरप्ले में मुंबई का स्कोर 59 रन तक पहुंचा दिया था.
यह भी पढ़ें:
IPL 2020: हरे रंग की जर्सी में 7वीं बार हारी विराट कोहली की RCB
IPL 2020: 3 पारी में 5 रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ पर धोनी ने जताया भरोसा, अर्धशतक ठोक जिताया मैच
कार्तिक त्यागी ने ईशान किशन को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा और इसके एक ओवर बाद सूर्यकुमार यादव भी एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए. उन्होंने 26 गेंदों में 40 रन बनाए. श्रेयस गोपाल ने सूर्यकुमार को आउट करने के बाद पोलार्ड को भी 6 रन पर बोल्ड कर मुंबई को चौथा झटका दिया.